बॉलीवुड

सलमान खान ने सोहेल की शादी पर तंज कसते हुए कहा- भागकर शादी कर ली, अब तो वो भी भाग गईं...

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 22, 2025, 12:57 PM IST

Salman Khan on Sohail Khan Wedding: सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर अपने भाई सोहेल खान (Sohail Khan) को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) के तीसरे सीजन में सलमान ने अपने मजेदार अंदाज में सोहेल की फेल मैरिज को लेकर चुटकी ली।

Image

Salman Khan on Sohail Khan Wedding

Salman Khan on Sohail Khan Wedding: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में अपनी सेहत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया। नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) के तीसरे सीजन के पहले एपिसोड में सलमान ने बतौर गेस्ट शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी और फिल्मों के साथ-साथ अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के साथ सलमान खान ने अपने भाई सोहेल खान (Sohail Khan) की शादी को लेकर भी बात की।

सलमान खान भाई की शादी को लेकर कही ये बात

शो में सलमान खान ने सोहेल की तलाकशुदा जिंदगी पर तंज कसते हुए अविनाश गवारिकर से जुड़ा किस्सा बताया। सलमान खान ने बताया कि फोटोग्राफर अविनाश गवारिकर उनके बांद्रा वाले घर, गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में रुके थे। अविनाश को मुंबई में किराए का घर मिलने तक रुकने की जगह चाहिए थी। सलमान खान ने मजाक में कहा कि अविनाश बिल्कुल बेफिक्रे थे।उसी दौरान सोहेल ने सीमा सजदेह से भागकर शादी कर ली। अब तो वो भी भाग गईं।' इसके आगे सलमान खान ने कहा कि 'सोहेल खान ने अविनाश गवारिकर से घर खाली करने को कहा, क्योंकि उन्हें और सीमा के लिए कमरे की जरूरत थी, तो अविनाश हैरान रह गए। उन्होंने सोहेल से पूछा, ये क्या बात हुई, भाई, तुम ऐसे कैसे शादी कर सकते हो?।

सलमान खान ने पुरानी बीमारी को लेकर भी की बात

सलमान खान अभी हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए थे। इस दौरान सलमान खान ने खुलासा किया कि वो ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया (Trigeminal Neuralgia), ब्रेन एन्यूरिज्म (Brain Aneurysm) और एवी मालफॉर्मेशन (Arteriovenous Malformation) जैसी खतरनाक बीमारियों से जूझ रहे हैं। सलमान खान ने हुए कहा, 'हम रोज हड्डियां तुड़वा रहे हैं, पसलियां टूट चुकी हैं, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के साथ काम कर रहे हैं, दिमाग में एन्यूरिज्म है, फिर भी काम कर रहे हैं। एवी मालफॉर्मेशन है फिर भी चल रहा है।' सलमान खान का ये बयान खूब वायरल हो रहा है। सलमान खान की इस हिम्मत और जज्बे ने फैंस का दिल जीत लिया।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article