Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों कतर में चल रहे दबंग टूर में धमाल मचा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भाईजान के दंबग टूर से फोटोज और वीडियो सामने आए हैं, जो जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान का एक क्लिप सामने आया है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। इस क्लिप में सलमान खान ने धर्मेंद्र को लेकर ऐसी बात कह दी है कि फैंस का दिन बन गया है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...
सलमान खान ने धर्मेंद्र को लेकर कही ये बात
कतर में चल रहे डबंग टूर में सलमान खान, तमन्ना भाटिया और जैकलीन फर्नांडिज समेत ये स्टार्स गर्दा उड़ा रहे हैं। सलमान खान का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इनमें से एक खास वीडियो में सलमान से पूछा गया कि उनकी फिटनेस जर्नी की प्रेरणा कौन है। सलमान ने बिना सोचे धर्मेंद्र जी का नाम लिया और कहा, 'मेरे आने से पहले सिर्फ एक शख्स थे वो हैं धरम जी। वो मेरे लिए पिता जैसे हैं। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं। बस दुआ करता हूं कि वो जल्दी से पूरी तरह ठीक हो जाएं।' जब धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती थे तो सबसे पहले सलमान खान ने उनसे मुलाकात की थी। उस समय सलमान खान का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उनके चेहरे पर उदासी साफ दिखाई दे रही थी। बता दें कि सलमान खान और धर्मेंद्र का रिश्ता काफी जबरदस्त है। सलमान खान, धर्मेंद्र को अपने पिता की तरह मानते हैं। धर्मेंद्र जब भी सलमान से मिलते हैं तो भाईजान उनकी पूरी इज्जत करते हैं।
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म
बताते चलें कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर साल 2025 में रिलीज हुई थी। इस मूवी से लोगों को काफी उम्मीद थी लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर गई। सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने सबको निराश किया। अब सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान पर सबको नजरें टिकी हुई है। सलमान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान को देखने के लिए लोग बेताब हैं। अगर सलमान की ये फिल्म भी फ्लॉप साबित हो गई तो उनका तगड़ा झटका लगने वाला है।
