बॉलीवुड

सलमान खान जुलाई के अंत से लद्दाख में शुरू करेंगे गलवान की शूटिंग, लीन लुक में दिखेंगे भाईजान

Salman Khan Start Shoot From This Month: 'सिकंदर' के फ्लॉप होने के बाद अब सलमान खान (Salman Khan) ने बेहतरीन डायरेक्टर अपूर्वा लाखिया (Apoorva Lakhia) के निर्देशन में बनने जा रही एक धांसू एक्शन मूवी के लिए हाथ मिलाया है। यह मूवी गलवान वैली में हुए विवाद पर आधारित होगी।

Salman Khan Start Shoot for Galwan in this Month

Salman Khan Start Shoot From This Month: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने 'सिकंदर' की असफलता के बाद अब नई फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। फैन्स के लिए नई बात यह है कि इस मूवी में सलमान खान लीन लुक में देखा जाएगा। बताया जा रहा है कि सलमान खान की यह मूवी साल 2020 में गलवान वैली में हुए विवाद पर बनाई जाएगी। सलमान खान की इस मूवी का निर्देशन अपूर्वा लाखिया (Apoorva Lakhia) द्वारा किया जाएगा, जिसकी तैयारियां उन्होंने शुरू कर दी हैं। सलमान खान भी इस मूवी के लिए अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान दे रहे हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान इस समय खुद पर काम कर रहे हैं। अभिनेता का लुक जुलाई की शुरुआत में किया जाएगा। उसी दौरान फिल्म को घोषणा होने की भी पूरी उम्मीद है। प्री-प्रोडक्शन वर्क इस समय जोरों शोरों से चल रहा है। मेकर्स ने मन बनाया है कि इस मूवी की शुरू जुलाई के अंत में कर देंगे। पहला शेड्यूल लगभग 25 दिनों का लद्दाख में होगा। इसके बाद फिल्म को मुंबई के स्टूडियो में फिल्माया जाएगा। फिल्म के कई एक्शन सीन्स लद्दाख की रियल लोकेशंस पर ही फिल्माए जाएंगे। सलमान खान इस मूवी के लिए कई डेट्स भी लॉक कर दी हैं।

सलमान खान की यह मूवी सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास इंडियाज मोस्ट फियरलेस पर आधारित होगी। फिल्म में सलमान खान को एक सेना अधिकारी की भूमिका में देखा जाएगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो 'सिकंदर' के फ्लॉप होने से सलमान खान को काफी नुकसान हुआ है। इस मूवी सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई थीं।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

ललित कुमार
ललित कुमार Author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article