बॉलीवुड

Salman Khan ने पूरी की 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग, लंबे बालों में भाईजान का स्वैग देख यूजर्स बोले- ब्लॉकबस्टर हिट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 3, 2022, 09:21 PM IST

Salman khan film Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान से नया पोस्टर शेयर किया है। एक्टर न्यू लुक में बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। भाईजान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Image

salman khan (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर ने हाल ही में अपनी फिल्म की शूटिंग को पूरा किया है। अब फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू होगा। ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। सलमान ने फिल्म से अपना लुक शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के रैप के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में सलमान लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। उनका न्यू लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है। सलमान की ये फोटो फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। एक्टर ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, शूट रैप। किसी का भाई किसी का जान अगले साल 2023 में आएगी।

इस फिल्म की शूटिंग इस साल के मई महीने में हुई थी और आज फिल्म 3 दिसंबर को फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है। फिल्म की शूटिंग को पूरा करने में करीब 8 साल का समय लग गया है। हाल ही में सलमान खान ब्लैक लूंगी में स्पॉट हुए थे। उनके साथ जेड प्लस सेक्योरिटी थी। उनका स्टाइलिश सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। किसी का भाई किसी की जान एक्शन पैक फिल्म है। ये एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट फिल्म है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, भूमिका चावला, दग्गुबाती वेंकटेश, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी जैसे कलाकार हैं।

सलमान ने शेयर किया फिल्म से नया लुक

किसी का भाई किसी की जान के अलावा सलमान खान टाइगर 3 में नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरानी हाशमी लीड रोल में हैं। ये फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। सलमान खान इन दिनों कलर्स टीवी के सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 को होस्ट कर रहे हैं। फैंस सलमान के वीकेंड का वार एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article