Sikandar First Poster: सलमान खान( Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर ( Sikandar) का लेटेस्ट पोस्टर सामने आया है। बेसब्री से भाईजान की फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए आज मेकर्स ने बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म निर्माता साजिद नाड़ियावाला के जन्मदिन के मौके पर सिकंदर का दमदार पोस्टर रिलीज किया गया है। पिछले साल दिसम्बर में मेकर्स ने सिकंदर का टीजर रिलीज किया था जिसने फैंस के बीच उत्साह को बढ़ा दिया था। आइए पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।
आज अपने जन्मदिन पर के मौके पर फिल्म निर्माता साजिद नाड़ियावाला ( Sajid Nadiawala) ने भाईजान के फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म सिकंदर का पहला पोस्टर रिलीज कर फैंस के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है। पोस्टर पर नजर डाले तो सलमान खान खूंखार अवतार में दिखाई दे रहे हैं, उनकी गर्दन पर नुकीली चीज रखी हुई है, भाईजान की आंखों में गुस्सा है और माथे पर तेज है, वह दुश्मन को रौंद देने की नजर से देख रहे हैं। पोस्टर शेयर कर लिखा है सभी अद्भुत फैंस के लिए, आपका धैर्य हमारे लिए बहुत मायने रखता है। साजिद नाड़ियावाला के जन्मदिन पर एक छोटा सा उपहार, सिकंदर को मिले प्यार के बाद। 27 फरवरी को एक बड़ा सरप्राइज आपका इंतजार कर रहा है। हमारे साथ बने रहें
फिल्म के बारे में बात करें तो सिकंदर इसी साल ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म में सलमान खा( Salman Khan) न के साथ रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) नजर आने वाली है। इसे साजिद नाड़ियावाला ( Sajid Nadiawala) प्रोड्यूस कर रहे हैं, ए आर मुरुगदॉस ने इसे डायरेक्ट किया है। सलमान खान के फैंस इसके लिए बहुत एक्साइटिड क्योंकि भाईजान लंबे समय बाद बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं।
