बॉलीवुड

सिकंदर मूवी: बांग्लादेशी गाने से कॉपी है सलमान खान-रश्मिका मंदाना का जोहराजबीं सॉन्ग, पकड़ी गई चोरी

Zohra Jabeen Song Copy from Bangladeshi track: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही अपनी नई फिल्म सिकंदर (Sikandar) लेकर दर्शकों के सामने होंगे, जिसमें वो रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) के साथ रोमांस करते दिखेंगे। सलमान-रश्मिका का नया गाना जोहराजबीं कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है, जिस पर चोरी के आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि भाईजान का ये गाना एक बांग्लादेशी सॉन्ग का कॉपी है।

Image

Sikandar Song Copy From Bangladesh

Zohra Jabeen Song Copy from Bangladeshi track: सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म सिकंदर (Sikandar) 30 मार्च के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसका प्रमोशन जोरों-शोरों से चल रहा है। सिकंदर के मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही इसका गाना जोबराजबीं रिलीज किया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। इस गाने में भाईजान रश्मिका (Rashmika Mandana) के साथ थिरकते दिखे थे। सलमान खान के फैंस जोहराजबीं गाने को देखने के बाद कहना लगे थे कि इस बार की ईद धमाकेदार जाएगी। फैंस थिएटर में जोहराजबीं गाना का लुत्फ उठा पाते, उससे पहले इस गाने पर सवाल खड़े हो गए हैं और लोग इसे बांग्लादेशी गाना का कॉपी बता रहे हैं।

एक यूजर ने बांग्लादेश का एक गाना शेयर किया है, जिसकी धुन बिल्कुल जोहराजबीं गाने जैसी ही है। वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी आंखों और कानों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। फैंस का कहना है कि भाईजान को इस बात का ख्याल रखना चाहिए था कि उन पर ऐसे सवाल न खड़े हो पाएं। काफी लम्बे वक्त से सलमान की फिल्में अच्छा कारोबार नहीं कर पा रही हैं, ऊपर से ऐसे आरोप उनकी फिल्म पर बुरा असर ही डालेंगे।

एक यूजर ने लिखा है, 'क्या भाईजान ईद पर हमें आपसे ईदी की उम्मीद थी लेकिन आपने तो दिल ही तोड़ दिया। अगर गाना ही कॉपी है तो फिल्म में क्या ही होगा...।' तो वहीं दूसरे ने लिखा है, 'सलमान खान जी आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। आपको फिल्म के हर डिपार्टमेंट पर ध्यान रखना चाहिए था। बताइए सिकंदर का सबसे बड़ा गाना ही कॉपी निकला।'

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर का डायरेक्शन एआर मुर्गदास ने किया है, जो गजनी और हॉलीडे जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज बॉलीवुड को दे चुके हैं। फैंस को उम्मीद है कि भाईजान के पटरी से उतर रहे करियर को भी एआर मुर्गदास सिकंदर के जरिए ठीक करेंगे और उन्हें फिर से ब्लॉकबस्टर स्टार बनाएंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article