Salman Khan Pays Tribute to Satish Shah: 'सराभाई वर्सेज सराभाई' (Sarabhai Vs Sarabhai) फेम स्टार सतीश शाह (Satish Shah) 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। 25 अक्टूबर को एक्टर सतीश शाह का किडनी फेल होने की वजह निधन हो गया। सतीश शाह के निधन ने बॉलीवुड और टीवी की दुनिया को उदास कर दिया है। सतीश शाह के अंतिम दर्शन करने पहुंचे स्टार्स अपनी आंसू नहीं रोक पाए। अब इन सब के बीच सतीश शाह के निधन पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) भी उदास नजर आए। सलमान खान नए एक पोस्ट शेयर किया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं सलमान खान ने कैसे सतीश शाह को श्रद्धांजलि दी।
सलमान खान ने दी सतीश शाह को श्रद्धांजलि
एक्टर सलमान खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह सलमान खान की कोई फिल्म नहीं एक पोस्ट है, जो उन्होंने सतीश शाह को श्रद्धांजलि देते हुए शेयर की है। सलमान खान एक्टर सतीश शाह के निधन पर काफी दुख नजर आए। सलमान खान ने सतीश शाह को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा उनकी और अपनी एक साथ वाली तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ सलमान खान ने एक इमोशनल कैप्शन भी दिया। सलमान खान ने कैप्शन में लिखा कि '15 साल की उम्र से मैं आपको जानता था। आपने अपनी जिंदगी राजा के तरीके से जी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। सतीश जी, मैं आपको बहुत मिस करूंगा।' सलमान खान की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट पर लोग भावुक होते नजर आ रहे हैं।
सलमान खान-सतीश शाह ने इस फिल्म में किया साथ काम
एक्टर सलमान खान और सतीश शाह ने हम साथ-साथ हैं (Hum Saath Saath Hain), मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya), हर दिल जो प्यार करेगा (Har Dil Jo Pyar Karega) और मुझसे शादी करोगी (Mujhse Shaadi Karogi) जैसी फिल्मों में साथ काम किया। इसके अलावा भी सतीश शाह कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। सलमान खान की सतीश शाह के निधन पर की गई पोस्ट पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
