बॉलीवुड

भाईजान ने उतारी शर्ट और फ्लॉन्ट किए एब्स, 59 की उम्र में 30 के लगे सलमान खान, फोटोज वायरल

Salman Khan Share Shirtless Pic: सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 19 और बैटल ऑफ गलवान दोनों प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। ऐसे में खुद के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन, अपनी फिटनेस के लिए टाइम निकालते हुए उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है।

Image

Image Source: Instagram

Salman Khan Share Shirtless Pic: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ( Salman Khan) इन दिनों अपकमिंग मूवी 'बैटल ऑफ गलवान'( Battle of Galwan) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के लिए सलमान खान जमकर पसीना बहा रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने शूटिंग से समय निकालकर फैंस के लिए अपनी ट्रेनिंग फोटोज शेयर की हैं। सलमान खान ने एक्सरसाइज करते हुए अपने एब्स फ्लॉन्ट किए हैं। उनकी इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वह जल्द ही 60 साल के होने वाले हैं। सलमान खान की ये फोटोज अब सोशल मीडिया पर छाने वाली हैं।

सलमान खान( Salman Khan) ने हाल ही में अपने जिम से कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने ट्रेनिंग के बाद कुछ फोटोज अपलोड की है। इन तस्वीरों में सलमान अपने एब्स और फिट बॉडी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर उन्होंने कैप्शन दिया है, "कुछ हासिल करने के लिए कुछ छोड़ना पड़ता है, ये बिना छोड़े है....।" उनके इस कैप्शन से पता चल रहा है कि वह अपनी बॉडी पर मेहनत करने वाले हैं। सलमान खान की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर कमेन्ट कर रहे हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

सलमान खान की पोस्ट पर कमेन्ट

सलमान खान( Salman Khan) की इस पोस्ट को देखकर लोगों का कहना है कि भाईजान फिटनेस के ट्रेंडसेटर है। वहीं अन्य यूजर्स का कहना है कि वह 59 की उम्र में 30 साल के लग रहे हैं। सलमान खान के पोस्ट पर कुछ लोग नेगेटिव कमेन्ट भी करते नजर आ रहे हैं, एक यूजर ने लिखा कि भाईजान का फैट बढ़ गया है, उन्हें कम करना चाहिए।

बैटल ऑफ गलवान की तैयारी

सलमान खान बैटल ऑफ गलवान में एक सैनिक की भूमिका निभाने की तैयारी कर रहे हैं, और इसी बीच अभिनेता का यह ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत और चीन के बीच 2020 के गलवान घाटी लड़ाई पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह नजर आने वाली है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article