बॉलीवुड

Salman Khan से अब नहीं होती है एक्टिंग, सरेआम बयां करते हुए बोले- मैं रोता हूं तो लोग हंसते हैं...

Salman Khan Says I Am Not Able To Do Acting Now: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते दिखे कि अब मुझसे एक्टिंग नहीं होती है।

Image

फोटो क्रेडिट- सलमान खान इंस्टाग्राम

Salman Khan Says I Am Not Able To Do Acting Now: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सिनेमा की दुनिया में जबरदस्त पहचान बनाई है। सलमान खान को आखिरी बार 'बिग बॉस 19' में बतौर होस्त देखा गया था। वहीं अब सलमान खान जल्द ही "बैटल ऑफ गलवान' में नजर आने वाले हैं। उनकी इस मूवी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। लेकिन इन सबसे इतर सलमान खान ने हाल ही में कहा कि उनसे एक्टिंग नहीं होती है। उनका इससे जुड़ा वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) ये भी कहते दिखे कि उन्हें लगता है कि जब वह बड़े पर्दे पर रोते हैं तो उन्हें देखकर लोग हंस देते होंगे।

सलमान खान (Salman Khan) का ये वीडियो रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी है, जिसमें वह फैंस से बात करते हुए दिखाई दिये। उन्होंने कहा, "एक्टिंग ने भी इस पीढ़ी को अलविदा कह दिया है। तो मुझे नहीं लगता कि मैं कोई बहुत ही कमाल का एक्टर हूं। आप मुझे कुछ भी करते हुए देख सकते हैं, लेकिन एक्टिंग करते हुए नहीं। वो होती ही नहीं है मुझसे। जैसा फील होता है, वैसे करता हूं। बस यही है। कभी-कभी जब मैं रोता हूं तो मुझे लगता है कि आप लोग मुझपर हंस देते हो।" हालांकि सलमान खान की इस बात पर फैंस ने तुरंत रिएक्शन दिया और कहा, "नहीं, हम भी आपके साथ रोते हैं।"

रेड सी फिल्म फेस्टिवल से इतर सोशल मीडिया पर भी लोग सलमान खान (Salman Khan) पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आप बेस्ट एक्टर हो।" वहीं दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "मैं कसम खाता हूं कि जब ये रोते हैं तो साथ में आप भी रो दोगे।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आप ही एक ऐसे एक्टर हो जो हमें अपने साथ रुला सकते हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article