Salman Khan on Age Gap: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर 23 मार्च के दिन मेकर्स ने पेश कर दिया है। लंबे समय फैन्स को इंतजार था कि कब मेकर्स 'सिकंदर' का ट्रेलर जारी करेंगे। ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर 'सिकंदर' (Sikandar) की स्टारकास्ट देखने को मिली। इस दौरान जब सलमान खान से अपनी को-स्टार रश्मिका मंदाना संग उम्र के फासले पर सवाल किया गया था तो अभिनेता ने मजा ही मजेदार जवाब दिया। सलमान खान और उनकी को-स्टार रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के बीच लगभग 31 साल का ऐज गैप है।
उम्र के फासले पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी
सलमान खान इस समय 59 साल के हैं जबकि रश्मिका मंदाना 28 की हैं। उम्र के फासले पर पूछे गए सवाल पर सलमान खान ने कहा, 'जब हीरोइन को प्रॉब्लम नहीं, हीरोइन के पापा को प्रॉब्लम नहीं है। कल जब उनकी हो जाएगी, बच्चे हो जाएंगे और तब भी काम करेंगे। पति की परमीशन तो मिल ही जाएगी ना?' इस दौरान सलमान खान ने रश्मिका मंदाना के प्रोफेशनल होने की तारीफ की।
सलमान खान ने आगे कहा, 'उन्होंने अपना बेस्ट दिया है। वो पुष्पा 2 की भी शूटिंग कर रही थीं। वो 7 बजे शूट खत्म करती थीं और 9 बजे हमें ज्वाइन कर लेती थीं। वो सुबह के 6.30 बजे तक हमारे साथ काम करती थीं और उसके बाद पुष्पा 2 के सेट पर चली जाती थीं।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो एआर मुरुगादॉस ने सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' का निर्देशन किया है। यह फिल्म 30 मार्च के दिन रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शर्मन जोशी भी अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं।
