बॉलीवुड

पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए सलमान खान ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, इस दिन होगी सुनवाई

Salman Khan Moves Delhi HC: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच सलमान खान को लेकर ये खबर सामने आई है कि उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। वो अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा चाहते हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit-salman khan instagram

Salman Khan Moves Delhi HC: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो बिग बॉस 19 सफल साबित हुआ। गौरव खन्ना ने इस शो को अपने नाम कर लिया। वहीं इसके अलावा सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवन पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस बीच सलमान खान ने अचानक से दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा चाहते हैं। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर...

सलमान खान ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को लेकर ये खबर सामने आई है कि उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। वो अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा चाहते हैं। पिछले कुछ महीनों में ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और आशा भोसले जैसे कई सितारों ने भी यही मांग की थी और कोर्ट ने उन्हें राहत दी थी। सलमान की याचिका में कहा गया है कि उनका नाम, आवाज, फोटो, जेस्चर और पहचान का गलत इस्तेमाल हो रहा है। डीपफेक वीडियो, फेक सोशल मीडिया अकाउंट, झूठे ब्रांड एंडोर्समेंट और नकली सामान बेचने वालों पर रोक लगाने की मांग की गई है। बता दें कि इस मामले की सुनवाई 11 दिसंबर यानी कल होगी।

इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान

बताते चलें कि साल 2025 में सलमान खान की फिल्म सिकंदर रिलीज हुई थी। इस फिल्म से सभी को काफी ज्यादा उम्मीद थी लेकिन भाईजान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई। इसके बाद सलमान खान पर लोग सवाल उठाने लगे हैं। कई लोगों का ये मानना है कि सलमान को अब एक्टिंग से सन्यास ले लेना चाहिए। हालांकि फिल्म बैटल ऑफ गलवन सलमान खान के लिए काफी जरूरी है। अगर ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप कर गई तो सलमान को अपने करियर के बारे में सोचना पड़ेगा। वैसे फैंस का ये मानना है कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवन बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्त तोड़ देगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article