बॉलीवुड

एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी संग हंसी- ठिठोली करते दिखे सलमान खान, फैंस बोले- इस जोड़ी को नजर न लगे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 23, 2023, 06:11 PM IST

अर्पिता खान की ईद पार्टी से सलमान खान और संगीता बिजलानी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान और संगीता एक- दूसरे से हंसी मजाके करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो पर लगातार रिएक्शन्स दे रहे हैं।

Image

salman khan and sangeeta bijlani (credit pic: instagram)

सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता ने ईद की पार्टी रखी थी। ईद पार्टी में सलमान खान, कैटरीना कैफ, शहनाज गिल, पलक तिवारी, भूमि पेडनेकर, कंगना रनौत, अनिल कपूर, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सितारें शामिल हुए थे। पार्टी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। इस पार्टी में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) भी नजर आई थीं। सलमान और संगीता के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग हैं। एक्ट्रेस सलमान के साथ कई फंक्शन्स में नजर आती हैं। अब संगीता और सलमान का वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। वीडियो में सलमान कुछ बात कहते हुए नजर आते हैं। लेकिन संगीता उन्हें वो बात कहने से बार-बार रोकती हैं। उस दौरान वो सलमान के चेहरे पर अपना हाथ रखती हैं। दोनों का क्यूट वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो पर लगातार अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, भाईजान और संगीता की जोड़ी काफी जम रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, भाई - भाभी मिल गई। तीसरे यूजर ने लिखा, भाईजान को संगीता से शादी कर लेनी चाहिए थे।

संगीता बिजलानी संग वायरल हुआ सलमान का वीडियो

दरअसल संगीता और सलमान ने एक- दूसरे को 10 साल तक डेट किया था। दोनों की शादी के कार्ड तक छप गए थे। लेकिन बाद में संगीता ने इस शादी से मना कर दिया था। दोनों का भले ही ब्रेकअप हो गया है। लेकिन अभी भी दोनों एक- दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। संगीता ने बाद में क्रिकेटर मो. अजरुद्दीन से शादी कर ली थी। लेकिन दोनों की शादी 14 साल बाद टूट गई थी।

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद पर रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। 4 साल बाद भाईजान ने पर्दे पर वापसी की है। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। इसके अलावा एक्टर टाइगर 3 में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article