Hrithik Roshan Upcoming Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक ऋतिक रोशन को बड़े परदे पर देखने के लिए उनके फैन्स हमेशा बेताब रहते हैं। 'वॉर 2' के बाद अब दर्शकों को ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्मों का बड़ी बेताबी से इंतजार है। बताया जा रहा है कि इस साल ऋतिक रोशन फिल्म 'कृष 4' पर भी काम शुरू कर देंगे। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। ऋतिक रोशन की ये फिल्में आने वाले दिनों में 'धुरंधर' के रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ-साथ शाहरुख खान और सलमान खान को भी कड़ी टक्कर दे सकती हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' का हरकोई इंतजार कर रहा है। इस मूवी को ऋतिक रोशन ही डायरेक्ट करने वाले हैं। हालांकि उनके पिता राकेश रोशन केवल फिल्म के डायरेक्शन की देखरेख करेंगे।
आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' में ऋतिक रोशन को एक शानदार कैमियो करते हुए देखा जाएगा। यह कैमियो इस मूवी के लिए बेहद महत्पूर्ण है।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन को एयरफाॅर्स ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस मूवी के सीक्वल को जल्द बनाने वाले हैं।
पार्वती और अलाया एफ के साथ ऋतिक रोशन को 'स्टॉर्म' में भी देखा जाएगा। यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी।
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के पास इंडियन सिनेमा के बड़े प्रोडक्शन हाउसेस में से एक होम्बले फिल्म्स का भी धांसू प्रोजेक्ट है। इस मूवी का लोगों को इंतजार है।
ऋतिक रोशन को आखिरी बार फिल्म 'वॉर 2' में साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर के साथ लीड रोल में देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है।