बॉलीवुड

सलमान खान से रिटेक करवाने में छूट जाते हैं डायरेक्टर्स के पसीने, हाथ पैर जोड़ते रह जाते हैं फिल्म मेकर्स

  • Authored by: अभय
  • Updated May 14, 2025, 03:37 PM IST

Salman Khan Working Style: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों डायरेक्टर्स राधिका राव (Radhika Rao) और विनय सप्रू (Vinay Sapru) के इंटरव्यू की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। डायरेक्टर्स ने इस इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) सलमान खान को लेकर किए गए एक दावे पर जवाब देते नजर आए।

Image

Salman Khan Retake

Salman Khan Working Style: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म सिकंदर (Sikandar) बुरी तरह से फ्लॉप रही। इस फिल्म के बाद सलमान खान के करियर को लेकर भी सवाल उठने लगे। लेकिन अब सलमान खान के हाथ कई नए प्रोजेक्ट्स लग चुके हैं। इसी बीच सलमान खान से जुड़ा एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान सलमान खान का फिल्मों में काम करने के स्टाइल पर बात की गई है। इंटरव्यू के दौरान एक ऐसा खुलासा किया गया जो भाईजान के फैंस भी नहीं जानते होंगे।

सलमान खान को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

सलमान खान एक इंटरव्यू की वजह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर्स राधिका राव (Radhika Rao) और विनय सप्रू (Vinay Sapru) में कई खुलासे किए। इस इंटरव्यू के दौरान इनसे पूछा गया कि क्या नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) का ये दावा सही है सलमान खान बस एक ही टेक देते हैं। इस पर विनय सप्रू ने बताया, 'सलमान अक्सर एक टेक में काम कर लेते हैं, लेकिन अगर सही वजह हो तो वो कई टेक के लिए तैयार रहते हैं। वो बहुत शार्प हैं। बिना ठोस वजह के उनसे बदलाव की बात नहीं कर सकते।' इसके आगे उन्होंने फिल्म दंबग (Dabangg) के गाने तेरे मस्त मस्त दो नैन से जुड़ा एक किस्सा बताया। विनय सप्रू ने कहा, 'शूटिंग का आखिरी दिन था। सलमान काले कपड़ों और डार्क सनग्लासेस में नाइट सीन के लिए तैयार थे। हमने एक रीटेक मांगा और वजह बताई। भाईजान ने तुरंत हां बोल दी।'

सलमान खान ने दी गई सुपरहिट फिल्में

सलमान खान भले ही इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जलवा न दिखा पा रहे हैं, लेकिन एक समय था जब भाईजान का बड़े पर्दे पर जलवा हुआ करता था। सलमान खान के फैंस एक बार फिर उसी दौर का इंतजार कर रहे हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article