बॉलीवुड

Salman Khan के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वालों का CCTV वीडियो आया सामने, बाइक पर नजर आए हमलावर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2024, 12:37 PM IST

Salman Khan Galaxy apartment Firing CCTV Video: सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में हमलावर बाइक पर नजर आ रहे हैं।

Image

Instagram

Salman Khan House Firing CCTV Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने अभी हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' ऐलान किया था। ईद पर की गई इस फिल्म की घोषणा के बाद से भाईजान सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई जिसने सलमान खान के फैंस को उदास कर दिया। आज यानी 14 अप्रैल को सुबह 5 बजे के करीब दो अनजान शख्स ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कई राउंड फायरिंग की है। इसके बाद से सलमान खान एक बार फिर खबरों में आ गए हैं। अब हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आ गया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हमलावरों का CCTV वीडियो आया सामने

सलमान खान के घर रविवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस हमले के बाद सलमान खान के फैंस काफी परेशान हो गए। सलमान खान के घर पर हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसी बीच अब सलमान खान के घर पर कई राउंड फायरिंग करने वाले हमलावरों की सीसीटीवी वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में हमलावर बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं। हमलावर काफी तेजी से भाईजान के घर के बाहर के निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दिखाई दे रहे हमलावर हेलमेट पहने हुए नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी पहचान साफ नहीं हो पा रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सलमान खान के घर सिक्योरिटी को और बढ़ा दिया गया है।

इस गैंगस्टर ने दी सलमान खान को धमकी

सलमान खान कई दिनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं। सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के द्वारा कई बार धमकी दी जा चुकी है। जिसके बाद सलमान खान को मुंबई पुलिस की तरफ से सुरक्षा भी दी गई थी। सलमान खान के घर पर हुए इस हमले के बाद क्राइम ब्रांच ने घटनास्थल पर पहुंचकर वहां का जायजा लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article