बॉलीवुड

Salman Khan की दुआ में सजदे कर रहे हैं फैंस , फायरिंग देख बोले- 'भाईजान का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'...

Salman Khan' s Fans Reaction on House Firing : सलमान खान के घर के बाहर अलसुबह दो अज्ञात हमलावरों ओपन फ़ाइरिंग कर फरार हो गए। इस घटना ने सबको हैरान कर दिया, पुलिस घटने की जांच में जुटी हुई है। वहीं फैंस सोशल मीडिया पर परेशान नजर आ रहे हैं। हर कोई भाईजान की सलामती की दुआ मांग रहा हैं

Image

Salman Khan' s Fans Reaction on House Firing

Salman Khan' s Fans Reaction on House Firing : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली से हमला कर दिया। सुबह-सुबह हुई इस घटना ने सबको हैरान कर दिया, जब से यह खबर सामने आई है कि सलमान खान के घर के बाहर हमला हुआ है तभी से फैंस की चिंता बढ़ गई है। हर कोई उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो रहा है। फैंस सलमान खान की सुरक्षा के लिए लिए दुआ मांग रहे हैं।

सलमान खान के घर के बाहर अलसुबह दो अज्ञात हमलावरों ओपन फ़ाइरिंग कर फरार हो गए। इस घटना ने सबको हैरान कर दिया, पुलिस घटने की जांच में जुटी हुई है। वहीं फैंस सोशल मीडिया पर परेशान नजर आ रहे हैं। हर कोई भाईजान की सलामती की दुआ मांग रहा हैं, हालांकि अच्छी खबर यह है कि जिस समय फ़ाइरिंग हुई उस समय सलमान खान अपने घर पर मौजूद नहीं थे। वहीं दूसरी और फैंस ट्विटर पर भाई जान की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा है- यह बहुत बड़ी लापरवाही है, इतनी धमकी मिलने के बाद भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई जान का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता।

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि लाइमलाइट में आने के लिए ऐसा किया जा रहा है। लोग पॉपुलर होने के लिए बड़े स्टार का सहारा ले रहे हैं। वहीं अन्य लोग पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं और भाईजान की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article