बॉलीवुड

Salman Khan ने घर पर हुई फायरिंग पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अपनी जान की परवाह नहीं है, लेकिन...'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2024, 02:10 PM IST

Salman Khan Reaction on Galaxy apartment Firing: समलान खान ने अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद पहला रिएक्शन दिया है। साथ ही साथ इस घटना को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने सलमान खान से फोन पर बात की है।

Image

Instagram

Salman Khan Reaction on Galaxy apartment Firing: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आज यानी 14 अप्रैल को कुछ हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद सलमान खान को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। भाईजान के फैंस उनके लिए दुआ मांगते हुए दिखाई दिए, तो वहीं इस फायरिंग के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। इन सब के बीच अब सलमान खान का इस उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुए इस हमले पर रिएक्शन सामने आ गया है। साथ ही साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी इस घटना के बाद सलमान खान से बात की है।

सलमा खान ने फायरिंग पर दिया ये रिएक्शन

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कुछ लोगों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद से बी-टाउन में हलचल मची हुई है। इन सब के बीच हर किसी को सलमान का रिएक्शन का इंतजार था, जो अब सामने आ गया है। सलमान खान के एक करीबी दोस्त ने बताया कि 'भाई को अपनी जान की परवाह नहीं हो, लेकिन वो परिवार वालों के नुकसान होने का बहुत डर रहता है। सलमान खान का मानना है जो जब होना होगा तब होगा।' सलमान खान का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

महाराष्ट्र सीएम ने की सलमान खान से बात

सलमान खान के घर पर हुए इस हमले के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना को लेकर भाईजान से बात की। इस बातचीत के दौरान सीएम ने सलमान खान को सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया और साथ ही साथ मुंबई पुलिस कमिश्नर को सुरक्षा बढ़ाने के बारे में बात की।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article