साउथ मूवीज

'मुझे गर्व महसूस हुआ', सीएम Thalapathy Vijay से मिले Kamal Haasan; रखी अपनी 6 बड़ी डिमांड

Kamal Haasan Meets Tamil Nadu CM Thalapathy Vijay: कमल हासन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय से मुलाकात की है। इस मौके की तस्वीरें उन्होंने शेयर कीं और सीएम के सामने 6 मांगे भी रखीं।

Image

kamal haasan and cm thalapathy vijay (photo credit- X)

Kamal Haasan Meets Tamil Nadu CM Thalapathy Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय को तमाम स्टार्स का सपोर्ट मिल रहा है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रजनीकांत ने कहा था कि वह खुश हैं कि विजय मुख्यमंत्री बने हैं। वह विजय से नहीं जलते। अब कमल हासन (Kamal Haasan) ने मुख्यमंत्री थलापति विजय (Thalapathy Vijay) से मुलाकात की है। इस मौके पर कमल हासन ने विजय के सामने अपनी 6 डिमांड रखी है, जो तमिल फिल्म इंडस्ट्री के ईर्द-गिर्द घूमती दिखीं। कमल हासन ने एक पोस्ट के जरिए अपनी डिमांड का खुलासा भी किया है। (ये भी पढ़ें: 'रजनी कोई घटिया इंसान नहीं हैं' Thalapathy Vijay के मुख्यमंत्री बनने पर खुश नहीं हैं Rajinikanth?)

    कमल हासन ने की सीएम विजय से मुलाकात

    कमल हासन ने एक्स (ट्विटर) पर अपना एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सीएम थलापति विजय के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने ये जाहिर किया है कि वह सीएम को अपना फुल समर्थन दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सीएम को अपनी 6 मांगे सौंपीं। कमल हासन ने इस पोस्ट में लिखा, आज मैंने माननीय तमिलनाडु मुख्यमंत्री भाई विजय से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तमिलनाडु के विकास के कई सपने बड़े उत्साह से साझा किए। बैठक के दौरान जो विनम्रता और स्नेह दिखा, उससे मुझे गर्व महसूस हुआ। मैंने उन्हें 6 महत्वपूर्ण मांगें सौंपीं। ये भी बताया कि इस वक्त तमिल फिल्म इंडस्ट्री कई चुनौतियों का सामना कर रही है। इंडस्ट्री को तमिलनाडु सरकार के सहयोग और समर्थन की बेहद जरूरत है। ईश्वर करे, अच्छाई हमेशा बनी रहे। (ये भी पढ़ें: Tilak Varma को एक साल से डेट कर रही हैं Sreeleela? रिपोर्ट में अफेयर को लेकर हुआ खुलासा)

      सीएम से कमल हासन की 6 मांग

      कमल हासन ने एक्स पर एक टाइमलाइन भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी छह मांगों का खुलासा किया। इस टाइमलाइन में पहली मांग में कहा गया है कि सरकार को ऐसा मंच बनाना चाहिए जहां लोग कम कीमत में तमिल फिल्में, स्वतंत्र फिल्में और डॉक्यूमेंट्री देख सके। इसका फायदा छोटे कलाकार और नए कलाकार होगा। तमिल भाषा और संस्कृति को भी बढ़ावा मिलना चाहिए। इसके अलावा, फिल्मों पर लगने वाले 4 प्रतिशत मनोरंजन टैक्स को हटाया जाना चाहिए। इसके अलावा, रोजाना थिएटर में पांच शोज चलने की अनुमति दी जाए। इसके अलावा, कमल हासन ने मीडिया से भी बातचीत की, जिसमें उन्होंने कहा कि अभी सरकार को कम से कम छह महीने का वक्त देना चाहिए।
      Kavita
      कविता author

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

      End of Article