बॉलीवुड

सलमान खान के पिता सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान मिली धमकी, बुर्का पहनी महिला बोली 'लॉरेंस बिश्नोई को...'

Salim Khan threatens by a burqa-clad woman: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने लेखक और अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) जब मॉर्निंग वॉक पर थे तब उन्हें बुर्का पहनी एक महिला ने धमकी दी। इस महिला ने सलीम खान से कहा 'क्या मैं लॉरेंस बिश्नोई को बुलाऊं।' कुछ दिनों पहले लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की तरफ से सलमान खान को भी धमकी दी गई थी।

Image

Salim Khan Salman Khan Lawrence

Salim Khan threatens by a burqa-blad woman: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार सलमान खान के पिता सलीम खान गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे, तब उन्हें बुर्का पहनी एक महिला ने धमकी दी। सलीम खान पार्क की बैंच पर बैठे हुए थे तब स्कूटी से उनके पास एक पुरुष और एक महिला आए। महिला बुर्का पहनी हुई थी, जिसने उनके पास आकर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर धमकी दी। महिला ने सलीम खान से कहा, 'लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या...।' सलीम खान के साथ हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, जो तहकीकात कर रही है। पुलिस ने जानकारी मिलते ही सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। सलीम खान को धमकी मिलने के बाद से पुलिस एक्टिव है और लगातार स्कूटी सवारों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

सलमान खान परिवार के ऊपर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खतरा काफी समय से मंडरा रहा है। अप्रैल के महीने में सलमान खान के घर पर कुछ लोगों ने फायरिंग की थी, जिसके बाद से ही मुंबई पुलिस एक्टिव है। इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई का ग्रुप सलमान खान को धमकी देता रहा है लेकिन पिछले कुछ समय से मामला गहराता जा रहा है।

सलीम खान को धमकी देने से कुछ दिनों पहले ही एपी ढिल्लों के विदेश स्थित घर पर भी हमला किया गया था। एपी ढिल्लों ने उसी दौरान सलमान खान के साथ एक गाना बनाया था, जो काफी हिट रहा था। बताया जा रहा है कि इस गाने से नाराज लोगों ने एपी ढिल्लों के घर पर हमला किया और हिदायत दी कि वो सलमान खान से दूरी बनाकर रखें। हमले के दौरान एपी ढिल्लों के घरवालों के कुछ नहीं हुआ था लेकिन इस मामले के बाद सलमान और एपी ढिल्लों के फैंस हैरान हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article