बॉलीवुड

'दबंग' में सोनू सूद को कास्ट नहीं करते चाहते थे सलमान खान, इस एक्ट्रेस के कहने पर हुई थी एक्टर की फिल्म में एंट्री

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 20, 2025, 11:47 AM IST

Abhinav Kashyap on Dabangg: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) और उनकी सुपरहिट फिल्म दबंग (Dabangg) का एक पुराना राज खुल गया है। अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) ने बताया कि सलमान खान फिल्म दबंग में सोनू सूद (Sonu Sood) को कास्ट करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे। उसके पीछे ये वजह...

Image

Image Source: IMDb

Abhinav Kashyap on Dabangg: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। सलमान खान ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। अभी कुछ दिनों पहले सलमान खान ने फिल्म बैटल ऑफ गलवान के शूटिंग सेट से एक तस्वीर शेयर की थीं। इन सब के बीच सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग (Dabangg) से जुड़ा बड़ा राज सामने आया है। इस राज को फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में खोला है। तो चलिए जानते हैं अभिनव कश्यप ने क्या बोला है।

सोनू सूद कास्ट नहीं करना चाहते थे सलमान खान

सलमान खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह डायरेक्टर अभिनव कश्यप का एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान अभिनव कश्यप ने फिल्म दबंग से जुड़ा ऐसा खुलासा किया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। Bollywood Thikana को दिए इंटरव्यू में अभिनव कश्यप ने कहा कि 'सोनू मेरा सजेशन था, हम पुराने दोस्त थे। मैंने उसे मणि रत्नम की युवा में कास्ट करवाया था। मुझे लगता था कि वो युवा अमिताभ बच्चन जैसे लगते हैं। विलेन के लिए मैं किसी ऐसे को चाहता था जो सलमान से ज्यादा स्ट्रॉन्ग लगे। सोनू का फिजिक अच्छा था। लेकिन सलमान को सोनू सूद को विलेन के रोल में कास्ट करने में दिलचस्पी नहीं थी। सलमान खान इंसिक्योरिटी थी क्योंकि सोनू सूद का बॉडी अच्छा था। कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने सलमान खान को मनाया। वो उस वक्त सलमान के आस-पास बहुत थी और सोनू को कास्ट करने के आइडिया को सपोर्ट किया।'

कब रिलीज होगी 'बैटल ऑफ गलवान'

इस इंटरव्यू के साथ-साथ सलमान खान फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिलीज को लेकर भी चर्चा में है। सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान साल 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article