बॉलीवुड

Salman Khan Death Threat: मानसिक तौर पर बीमार है सलमान खान को धमकी देने वाला इंसान, सामने आई जानकारी

Salman Khan Death Threat: बीते दिनों ही सलमान खान को वडोदरा के वाघोडिया तालुका में रह रहे एक इंसान ने जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि जब इस मामले की जांच मुंबई पुलिस ने की तो पता चला की वो इंसान मानसिक रूप से बीमार चल रहा है।

Salman Khan

Salman Khan

Salman Khan Death Threat: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर सलमान खान (Salman Khan) कई महीनों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मंगलवार के दिन भी सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई, जिसमें बताया गया कि भाईजान को जिस इंसान ने जान से मारने की धमकी दी थी, वो मानसिक तौर पर बीमार है। यह इंसान पुलिस को गुजरात के वडोदरा जिले में मिला है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि उस इंसान का इलाज भी चल रहा है।

रविवार के दिन मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर सलमान खान को जान से मारने की धमकी का मैसेज आया था। इस मैसेज के बाद मुंबई पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई थी और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी थी। मैसेज के मुताबिक सलमान खान की गाड़ी को बम से उड़ाने के लिए कहा गया था। मैसेज में सलमान खान के घर में उनपर हमला करने की बात भी सामने आई है। जबसे सलमान खान को जाने से मारने की धमकियां मिल रही है, तभी से भाई जान को वाई-प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है।

वडोदरा के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम वडोदरा के वाघोडिया तालुका में उस इंसान के घर पहुंची थी। जब पूरे मामले की जांच की गई तो पता कि वो इंसान मानसिक तौर पर बीमार है। पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए उस इंसान को मुंबई आने के लिए कहा है। इस दौरान पुलिस ने उस इंसान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2)(3) के तहत आपराधिक मामला भी दर्ज किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान को आखिरी बार फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

ललित कुमार
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article