Salman Khan bodyguard Shera Video: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। शेरा के पिता काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे । उन्होंने मुंबई के अंधेरी में अपने घर पर आखिरी सांस ली। ओशीवाड़ा श्मशान गृह में शेरा के पिता का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग भावुक हो गए हैं। आइए नजर डालते हैं इस क्लिप पर....
भावुक हुए सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा
वीरेंद्र चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर सभी लोग भावुक हो गए हैं। इस क्लिप में सलमान के बॉडीगार्ड शेरा अपने पिता को अंतिम विदाई देने के बाद भावुक नजर आ रहे हैं। वहीं शेरा ने वहां मौजूद मीडिया कर्मियों को भी हाथ जोड़कर प्रणाम किया गया है। बता दें कि शेरा के पिता को अंतिम विदाई देने कई लोग पहुंचे थे। इस लिस्ट में जीशान सिद्दीकी का नाम भी शामिल है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली को श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।
यहां देखें वीडियो:
सलमान खान के करीबी है शेरा
मालूम हो कि शेरा यानी गुरमीत सिंह कई सालों से सलमान खान की सुरक्षा में तैनात हैं। सलमान खान अपने बॉडीगार्ड को भाई की तरह मानते हैं। उन्होंने कई बार ये कहा है कि जब तक शेरा उनके साथ है उन्हें कोई छू भी नहीं सकता है। बताते चलें कि शेरा टाइगर सिक्योरिटी नामक एक सुरक्षा फर्म चलाते हैं, जो सालों से कई मशहूर हस्तियों को सुरक्षा दे रहा है। सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा को हर साल करीब 2 करोड़ रुपये देते हैं। यह रकम महीने के 15 लाख रुपये के वेतन के बराबर है।
