बॉलीवुड

'मौत दिखे तो सलाम करना...'- Salman Khan की 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज डेट आई सामने, टीजर देख खड़े हो गए रोंगटे

Salman Khan Battle Of Galwan Teaser Wins Heart, Release Date Reveal: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। वहीं अब सलमान खान 'बैटल ऑफ गलवान' के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म के टीजर के साथ-साथ रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

Image

फोटो क्रेडिट- सलमान खान इंस्टाग्राम

Salman Khan Battle Of Galwan Teaser Wins Heart, Release Date Reveal: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान का आज 60वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर सलमान खान ने अपने ही फैंस को सरप्राइज दे दिया है। सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग मूवी 'बैटल ऑफ गलवान' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें भाईजान का तेवर देखने लायक रहा। इतना ही नहीं, सलमान खान की फिल्म के टीजर के साथ-साथ इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है। 'बैटल ऑफ गलवान' के टीजर ने आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

सलमान खान (Salman Khan) की 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle Of Galwan) के टीजर में उनके डायलॉग तो कमाल के रहे ही, साथ ही भाईजान की एक्टिंग भी जबरदस्त दिखी। सलमान खान टीजर में अपने साथी जवानों से कहते दिखे, "जवानों याद रहे, जख्म लगे तो मेडल समझना, मौत दिखे तो सलाम करना। बिरसा मुंडा की जय, बजरंग बलि की जय, भारत माता की जय।" इतना ही नहीं, टीजर के अंत में सलमान खान का एक डायलॉग रहा, "मौत से क्या डरना, उसने तो आना ही है।"

'बैटल ऑफ गलवान' (Battle Of Galwan) के टीजर को लेकर अब फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "रोंगटे खड़े हो गए। जबरदस्त दृश्य, बैकग्राउंड म्यूजिक और देशभक्ति जिसका कोई मैच नहीं। 15000 फीट की ऊंचाई पर 'बैटल ऑफ गलवान' की दहाड़। जय हिंद।" दूसरे यूजर ने लिखा, "कोई कैंडल नहीं, कोई केक नहीं, कोई वीएफएक्स नहीं। कोई चालबाजी नहीं, सिर्फ रॉ एक्शन।" तीसरे यूजर ने लिखा, "जबरदस्त देशभक्ति मंद स्वर। जबरदस्त एक्शन, दृश्य और कमाल का म्यूजिक। ईमानदारी से, सलमान खान हम लोग 'सुल्तान' के बाद से इसका इंतजार कर रहे हैं। देशभक्ति फिल्में बहुत कम ही स्ट्रॉन्ग म्यूजिक पर चलती हैं। लेकिन 'बैटल ऑफ गलवान' ने मुझे गलत साबित कर दिया।" चौथे यूजर ने लिका, "सीधा दिल में पहुंच गए। इस दिल जीत लेने वाले अवतार में सलमान खान को लंबे वक्त बाद देखा। ये हाइप सिनेमा नहीं, ईमानदार सिनेमा है।

कब रिलीज होगी सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान'

बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) की 'बैटल ऑफ गलवान' 17 अप्रैल, 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म में सलमान खान भारतीय जवान की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ-साथ चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका अदा करेंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article