बॉलीवुड

Salman Khan Birthday: भाईजान ने भांजी के साथ मिलकर काटा केक, बॉबी देओल गले लगाकर कहा- 'मामू आई लव यू'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 27, 2023, 08:18 AM IST

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) आज 27 दिसंबर 2023 को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सलमान खान का केक कट करते हुए इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान अपनी भांजी आयत के साथ केक काटते दिख रहे हैं।

Image

Salman Khan 58th Birthday

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज 27 दिसंबर 2023 को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सलमान खान का केक कट करते हुए इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान अपनी भांजी आयत के साथ केक काटते दिख रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान के परिवार और करीबी दोस्त नजर आ रहे हैं, जो भाईजान की लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। सलमान के जन्मदिन के मौके पर दुनियाभर से उन्हें बधाई मिल रही हैं। फैंस के साथ ही कई सितारे भी एक्टर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

सलमान खान के जन्मदिन का ये वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें अरबाज खान, अरहान खान, आयुष और बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

बॉबी देओल ने सलमान पर लुटाया प्यार

सोशल मीडिया पर सलमान खान बर्थडे सेलिब्रेशन के कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिनमें बॉबी देओल जन्मदिन के मौके पर सलमान को गले लगाते हैं और किस करके जन्मदिन की बधाई देते हैं। सलमान को बर्थडे विश करते हुए बॉबी ने लिखा, ‘मामू आई लव यू’। सलमान खान के बर्थडे पर बॉबी देओल के अलावा उनके परिवार के लोग भी जमकर बधाई दे रहे हैं और बर्थडे सॉन्ग गाते दिख रहे हैं। बता दें आज सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म का अनाउंसमेंट भी कर सकते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article