ॉबSunny Deol Christmas celebration video: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) को हम सभी लोग एक्शन हीरो के तौर पर जानते हैं। उन्होंने घायल, घातक और दामिनी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में करके फैंस को अपने एक्शन अवतार का दीवाना बना दिया है। हालांकि सोशल मीडिया के जमाने में सनी देओल का एक अलग ही अवतार दिखाई दे रहा है। सनी देओल ने क्रिसमस के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने फेवरेट टेडी बियर के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। सनी देओल एक मुक्के से 10-10 लोगों को हवा में उड़ाने के लिए जाने जाते हैं, जिस कारण उनको टेडी बियर के साथ डांस करता देख लोग दंग रह गए हैं। सनी पाजी के फैंस को उनका ये अवतार पसंद भी आ रहा है।
सनी देओल ने किया बॉबी देओल के गाने पर डांस
अभिनेता सनी देओल ने जो वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया है, उसमें वो बॉबी देओल (Bobby Deol) के सुपरहिट गाने जमाल कुड़ू पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म एनिमल में ये गाना बॉबी देओल की एंट्री पर फिल्माया गया था। बॉबी देओल का ये एंट्री सॉन्ग इस वक्त लोगों के बीच काफी चर्चा में है, ऐसे में सनी पाजी ने इस गाने का पूरा यूज किया और क्रिसमस सेलीब्रेशन वीडियो बनाकर फैंस के साथ शेयर किया।
देओल परिवार के लिए काफी अच्छा रहा है साल 2023
सनी देओल के परिवार के लिए साल 2023 काफी अच्छा रहा है। इस साल धरम पाजी की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, बॉबी देओल की एनिमल और सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। वैसे आपको सनी पाजी का डांस वीडियो कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
