बॉलीवुड

अहान पांडे के फ्रेश हेयर कट को देखकर बावली हुई लड़कियां, अली अब्बास की नई फिल्म के लिए रेडी हुए एक्टर

Ahaan Pandey Latest Look : सैयारा के बाद अहान पांडे की दीवानगी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग अहान के एक लुक के लिए तरसते हैं। एक्टर ने हाल ही में नया लुक पोस्ट किया है, जो उनकी नेक्स्ट मूवी से कनेक्ट किया जा रहा है।

Image

Image Source: Instagram

Ahaan Pandey Latest Look: सैयारा एक्टर अहान पांडे( Ahaan Pandey) इन दिनों अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में लगे हुए हैं। रिपोर्ट थी कि अहान पांडे अली अब्बास जफर( Ali Abbas Zafar) की फिल्म करने वाले हैं। सैयारा के बाद अहान पांडे की काफी डिमांड बढ़ गई है। फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब अपने फैंस की खुशी को बढ़ाते हुए, अहान पांडे ने लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह एकदम नए लग रहे हैं। अहान पांडे ने अपना फ्रेश हेयरकट दिखाया है। एक्टर इस लुक में काफी स्मार्ट लग रहे हैं।

उनके लेटेस्ट लुक को देखकर यह पक्का हो गया है कि अहान अपने अगले प्रोजेक्ट, जो कथित तौर पर अली अब्बास ज़फर द्वारा निर्देशित है, के लिए तैयार हैं। अहान ने मोहित सूरी द्वारा निर्देशित सैयारा ( Saiyaara) में अनीत पड्डा के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत करके बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। राष्ट्रीय स्तर पर सनसनी बनने के बाद, वह अपनी दूसरी फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं, जिसमें कथित तौर पर शरवरी वाघ भी हैं।

अहान पांडे ने दिखाया अपना नया हेयरकट

हाल ही में अहान( Ahaan Pandey) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नए फोटोशूट की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह छोटे बाल दिखा रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "और यह एक कट है।" हालाँकि वह अपने नए हेयरस्टाइल से लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं, उनके इस लुक को देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनकी इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

अहान पांडे के इस लुक को देखकर उनकी फ़ीमेल फैंस कह रही हैं "वी लव यू कृष कपूर", एक अन्य फैन ने लिखा, "यह कट नहीं है यह प्रफेक्शन है"। अन्य यूजर्स का कहना है कि आपकी अगली फिल्म का इंतजार नहीं हो रहा है। बेशक से लोग अहान पांडे की अगली फिल्म देखने के लिए उत्साहित हैं। अब देखना यह है कि एक्टर अपनी फैंस की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article