बॉलीवुड

मोहिनी डे की वजह से हुआ एआर रहमान-सायरा बानो का तलाक? वकील ने कहा- 'ये उनका खुद का...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 21, 2024, 01:11 PM IST

Mohini Dey Connection With AR Rahman-Saira Banu Divorce: सायरा बानो और एआर रहमान के तलाक के बाद से ही इसको गिटारिस्‍ट मोहिनी डे से जोड़कर देखा जा रहा है। अब इस सवाल पर सायरा बानो की वकील का रिएक्शन सामने आ गया है।

Image

ar rahman saira banu Divorce

Mohini Dey Connection With AR Rahman-Saira Banu Divorce: ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने जब से अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक का ऐलान किया है, तब वो काफी चर्चा में हैं। पहले एआर रहमान का रिएक्शन वायरल हुआ। एआर रहमान के तलाक के बाद एक खबर और सामने आई जिसने सबको हैरान कर दिया। एआर रहमान की गिटारिस्‍ट मोहिनी डे ने अपने पति को तलाक दे दिया। जिसके बाद मोहिनी डे और एआर रहमान को लेकर खबरें सामने लगी। एआर रहमान और मोहिनी के अफेयर को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई। अब इन सब पर सायरा बानो के वकील ने रिएक्शन दिया है। जिसके बाद इस बहस को नया मोड़ मिल गया है।

क्या एआर रहमान से जुड़ा है मोहिनी का तलाक?

सायरा बानो और एआर रहमान के तलाक बाद ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर का नाम उनकी गिटारिस्‍ट मोहिनी डे से जोड़ा जाने लगा। आपको बता दें कि मोहिनी डे ने भी अपने पति को तलाक दे दिया है। लेकिन इन सब पर अब सायरा बानो के वकील ने रिएक्शन दिया है। सायरा बानो की वकील वंदना शाह ने रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए कहा कि 'सायरा बानो और एआर रहमान के तलाक से मोहिनी डे का कोई संबंध है। दोनों ने ये फैसला खुद ही लिया है।' वकील के इस बयान के बाद अब साफ हो गया है कि सायरा बानो और एआर रहमान के तलाक से गिटारिस्‍ट मोहिनी डे का कोई लेने देना नहीं और अफेयर की सभी खबरें फर्जी साबित हुईं।

इस साल हुई थी सायरा बानो-एआर रहमान की शादी

सायरा बानो और एआर रहमान ने साल 1995 में एक दूसरे साथ रिश्ता शुरू किया था। सायरा बानो और एआर रहमान की इस शादी से उन्हें तीन बच्चे भी हैं। लेकिन शादी के 29 साल बाद सायरा बानो और एआर रहमान ने अब अलग होने का फैसला किया है। सायरा बानो और एआर रहमान का ये फैसला लोगों को अभी हैरान कर रहा है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article