बॉलीवुड

सैफ अली खान ने शुरू की राहुल ढोलकिया की फिल्म की शूटिंग, चाकू से हुए हमले के बाद है अभिनेता का फर्स्ट प्रोजेक्ट

Saif Ali Khan's next With Rahul Dholakia: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक चाकू से हुए हमले के बाद अब बेहतरीन एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने डायरेक्टर राहुल ढोलकिया (Rahul Dholakia) की नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

Image

Saif Ali Khan's next With Rahul Dholakia

Saif Ali Khan's next With Rahul Dholakia: बॉलीवुड इंडस्ट्री बेहतरीन एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने कुछ महीनों पहले डायरेक्टर राहुल ढोलकिया (Rahul Dholakia) की नई फिल्म के लिए हाथ मिलाया था। कुछ दिनों पहले ही सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर में चोरी करने के मकसद से आए एक इंसान ने चाकू से हमला बोल दिया था। इस हमले के दौरान सैफ अली खान को कई चोटें भी आई थीं, जिसके बाद उनकी अस्पताल में सर्जरी भी हुई थी। चाकू से हुए हमले के बाद अब सैफ अली खान ने अपने फर्स्ट प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है।

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान ने डायरेक्टर राहुल ढोलकिया की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म 20 अप्रैल के दिन ही फ्लोर पर जा चुकी है। सूत्र के अनुसार के इस मूवी की शूटिंग ग्रैंड होटल के पास बल्लार्ड एस्टेट में चल रही है। सैफ अली खान भी इसी हफ्ते से शूटिंग में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सेट पर 200 से ज्यादा एक्स्ट्रा कलाकार थे, जिन्होंने भीड़ का रूप ले लिया। फिल्म आने वाले हफ्तों में अलग-अलग लोकेशन पर शूट की जाएगी।

राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सैफ अली खान को इंडिया के फर्स्ट इलेक्शन चीफ कमिश्नर सुकुमार सेन के रोल में देखा जाएगा। फिल्म में सैफ अली खान के साथ प्रतीक गांधी और दीपक डोबरियाल सहित कई कलाकार नजर आएंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ज्वेल थीफ' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर सैफ अली खान के फैन्स भी उत्साहित हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article