Saif Ali Khan Stabbing Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के ऊपर कुछ दिनों पहले घर पर ही हमला हुआ था, जिसमें एक नया मोड़ सामने आया है। ताजा खबर के अनुसार, सैफ अली खान स्टैबिंग केस में बांद्रा पुलिस की तहकीकात जल्द ही पूरी होने वाली है, जिसके बाद वो मार्च अंत तक चार्जशीट फाइल करेगी। कानून के मुताबिक पुलिस को 60 दिनों के अंदर चार्जशूट फाइल करनी होती है। फ्री-प्रेस जर्नल ने एक सूत्र के जरिए बताया है कि पुलिस के पास इस मामले में कई सबूत हाथ लगे हैं, जिनसे रिपोर्ट काफी मजबूत बनी है। पुलिस महकमे से जुड़े सूत्र ने बताया है, 'हमारे पास कई सारे सबूत हैं, जिनसे हम दोषी को साबित कर पाएंगे। हमने कई ऐसे प्वाइंट बनाए हैं, जिनसे केस को मजबूती मिली है।'
मुंबई पुलिस ने इस मामले में 30 साल के शरीफुल इस्लाम नाम के व्यस्ति को गिरफ्तार किया है, जो इस वक्त उनकी कस्टडी में है। यह व्यस्ति बांग्लादेश का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने 19 जनवरी के दिन हथकड़ी लगाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, जब तक पुलिस चार्जशीट फाइल नहीं कर देती है, तब तक शरीफुल इस्लाम पुलिस कस्टडी में ही रहेगा।
क्या हुआ था हमले की रात:
बता दें कि जिस दिन सैफ अली खान पर हमला हुआ था, उस दिन एक्टर अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ घर पर ही थे। चोर सैफ अली खान के घर में चोरी करने के इरादे से दाखिल हुआ था लेकिन पकड़े जाने के डर से उसने सैफ अली खान पर हमला कर दिया। चोर के साथ भिड़ंत में सैफ अली खान गंभीर रूप से घायल हो गए थे क्योंकि उसने चाकू से कई दफा उन पर हमला किया था। सैफ पर हमला करने के बाद चोर भाग खड़ा हुआ, जिसके बाद एक्टर अपने बड़े बेटे तैमूर के साथ अस्पताल पहुंचे थे।
