बॉलीवुड

डॉक्टर्स कर रहे हैं सैफ अली खान की सर्जरी, हमले के बाद अस्पताल से सामने आया पहला वीडियो

Hosiptal First Video after Saif Ali Khan Injury: सैफ अली खान( Saif Ali Khan) की सेहत पर डॉक्टर्स की टीम ने अपडेट दिया है। बातचीत के दौरान लीलावती अस्पताल की टीम ने बताया कि एक्टर को छह जगह पर चोट आई है। हमले के बाद सैफ अली खान जिस अस्पताल में एडमिट है उसका पहला वीडियो सामने आया है।

Image

Hosiptal First Video after Saif Ali Khan Injury

Hosiptal First Video after Saif Ali Khan Injury: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान( Saif Ali Khan) पर आज सुबह-सुबह चोरों ने हमला कर दिया । मुंबई स्थित उनके घर में चोर घुस गए और उनसे बचने का प्रयास करते हुए सैफ घायल हो गए है । जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया। सैफ अली खान पर उनके घर के अंदर ही हमला हुआ है। हालांकि स्टार टीम ने बयान जारी करते हुए बताया है कि उन्हें गंभीर चोट लगी है। हमले के बाद सैफ अली खान जिस अस्पताल में एडमिट है उसका पहला वीडियो सामने आया है।

सैफ अली खान( Saif Ali Khan) की सेहत पर डॉक्टर्स की टीम ने अपडेट दिया है। बातचीत के दौरान लीलावती अस्पताल की टीम ने बताया कि एक्टर को छह जगह पर चोट आई है। चाकू से जोरदार हमला हुआ है। टीम ने बताया कि एक चोट उनकी रीढ़ के पास है। हम फिलहाल उनका ऑपरेशन कर रहे हैं। न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी सर्जरी कर रहे हैं। हम सर्जरी पूरी होने के बाद ही बता सकते हैं कि उन्हें कितना नुकसान हुआ है।

हॉस्पिटल से सामने आया पहला वीडियो

जैसे ही यह खबर सामने आई कि सैफ अली खान को लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया है, फैंस से लेकर मीडिया की टीम वहां पहुँच गई। अब अस्पताल के बाहर से एक वीडियो सामने आई है जिसमें दिखाया जा रहा है कि एक्टर का इलाज चल रहा है और सुरक्षा रखते हुए हर चीज को बंद कर दिया गया है। एक्टर की सेफ़्टी बढ़ाई गई है और मीडिया को भी दूर रखा गया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article