बॉलीवुड

मुंबई में रखे Sai Pallavi ने कदम, रणबीर कपूर स्टारर 'Ramayana' के लिए शुरू कीं तैयारियां

Sai Pallavi in Ramayana: ताजा मिल रही जानकरी के मुताबिक बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' के लिए साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने कमर कस ली है। हाल ही में साई पल्लवी को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

Image

Sai Pallavi

Sai Pallavi in Ramayana: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस साई पल्लवी इस समय लगातार अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साई पल्लवी को बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की नई फिल्म 'रामायण' (Ramayana) ऑफर हुई है। इस फिल्म में साई पल्लवी (Sai Pallavi) को माता सीता के किरदार में देखा जाएगा। फिल्म की शूटिंग शुरू करने की भी तैयारियां मेकर्स ने शुरू कर दी हैं। ऐसे में अब साई पल्लवी भी मुंबई पहुंची चुकी हैं। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि एक्ट्रेस फिल्म 'रामायण' की शूटिंग शुरू करने के लिए मुंबई पहुंची हैं।

साई पल्लवी (Sai Pallavi) के मुंबई में कदम रखने के बाद फैन्स ने विश्वास करना शुरू कर दिया है कि अब एक्ट्रेस रणबीर कपूर के साथ 'रामायण' की शूटिंग जल्द ही शुरू कर देंगी। 'रामायण' में साई पल्लवी को माता सीता के किरदार में देखने के लिए हरकोई बेताब है। बता दें साई पल्लवी को-ऑर्ड सेट में एयरपोर्ट पर फैन्स ने स्पॉट किया था। एयरपोर्ट पर साई पल्लवी ने फैन्स के साथ कई सेल्फी भी क्लिक कीं।

बताते चलें, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'रामायण' (Ramayana) में रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर फिल्म में रावण का किरदार निभाने के लिए मेकर्स ने साउथ सुपरस्टार यश को फाइनल किया है। रणबीर कपूर और यश की ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखना दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज होने वाला है। सनी देओल फिल्म में हनुमान के रोल में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 3 पार्ट्स में बनाई जाएगी। फिल्म का पहला पार्ट 2025 में रिलीज होगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article