बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता ने साथ में आदिनाथ जैन मंदिर के किए दर्शन, वीडियो देख उड़ने लगीं अफेयर की अफवाहें

Malaika-Harsh at Adinath Jain Temple: मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में रहती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा को हर्ष मेहता संग आदिनाथ जैन मंदिर में आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। दोनों को साथ में देखकर इनके रिलेशनशिप में होने की अफवाहें उड़ने लगी हैं।

Image

Malaika Arora-Harsh Mehta

Malaika-Harsh at Adinath Jain Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस और शानदार डांसर मलाइका अरोड़ा की डेटिंग की अफवाहें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप होने के बाद कुछ ही महीनों के अंदर मलाइका अरोड़ा का कई यंग लड़कों के साथ जोड़ा गया है। कुछ दिनों पहले मलाइका अरोड़ा का सोशल मीडिया पर 'स्प्लिट्सविला X6' फेम सौरब बेदी संग एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। एक इंटरव्यू के दौरान सौरब बेदी और मलाइका अरोड़ा ने इन अफवाहों को गलत बताया। अब एक्ट्रेस का बिजनेसमैन हर्ष मेहता संग राजस्थान के आदिनाथ जैन मंदिर में आशीर्वाद लेते हुए वीडियो सामने आया है।

हर्ष मेहता संग मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं मलाइका अरोड़ा

वीडियो के मुताबिक मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता को रविवार को पाली जिले के नारलाई गांव में भगवान आदिनाथ को समर्पित एक जैन मंदिर में दर्शन किए। मलाइका अरोड़ा एकदम सिंपल लुक में नजर आईं। मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता ने दर्शन करने के बाद मंदिर के स्थानीय अधिकारियों के साथ पिक्स भी क्लिक कराईं। एक वीडियो में मलाइका और हर्ष में साथ में पोज भी दिए। यह पल कैमरे में कैद हुआ। मलाइका और हर्ष को साथ में देखने एक बाद लोगों को लगने लगा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन ने नए प्रोजेक्ट के लिए बेसिल जोसेफ संग मिलाया हाथ, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका)

पहली भी उड़ी थीं डेटिंग की अफवाहें

साल 2025 में मुंबई में एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता को साथ में देखा गया था। इस इवेंट में मलाइका और हर्ष की केमिस्ट्री लगों को काफी पसंद आई थी। तभी इन दोनों के रिश्ते में होने की अटकलें लोगों ने लगानी शुरू कर दी थीं। इसके अलावा दोनों को रोम में हॉलिडे एन्जॉय करते हुए भी देखा गया था। बताते चलें हर्ष 33 साल के डायमंड मर्चेंट हैं। वह Sancus Management के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वहीं दूसरी ओर मलाइका 52 साल की हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article