बॉलीवुड

'Simmba' का सीक्वल बनाएंगे रोहित शेट्टी, एक बार फिर दिखेगा रणवीर सिंह का जलवा!

Rohit Shetty on Simmba 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' ने साल 2018 में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस मूवी की जबरदस्त सफलता के कई सालों के बाद अब रोहित शेट्टी ने कन्फर्म कर दिया है कि वो 'सिम्बा 2' को जरूर बनाएंगे।

Image

Ranveer Singh and Rohit Shetty

Rohit Shetty on Simmba 2: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'गोलमाल सीरीज', 'सिंघम' और 'सूर्यवंशी' जैसी कई फिल्मों का निर्माण किया है। इस फिल्मों में से एक रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर मूवी 'सिम्बा' भी थी, जिसे रोहित शेट्टी ने ही डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक धांसू पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था, जो लोगों को पसंद भी आया था। काफी समय से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के फैन्स उनकी इस मूवी के दूसरे पार्ट के बनने की उम्मीद कर रहे थे। अब रोहित शेट्टी ने भी 'सिम्बा' (Simmba Sequel) का सीक्वल बनाने की खबरों पर पक्की मुहर लगा दी है।

'सिम्बा 2' बनाएंगे रोहित शेट्टी

गेम चेंजर्स के साथ बात करते हुए जब रोहित शेट्टी से उनकी फिल्म 'सिम्बा' को फ्रेंचाइजी बनाने पर सवाल किया गया तो निर्देशक ने कहा, ''सिम्बा का भी पार्ट होगा।' इस दौरान रोहित शेट्टी ने अपने फैन्स को एक बड़ा सरप्राइज भी दिया है। उन्होंने कहा, 'सिम्बा के पार्ट 2 के साथ सूर्यवंशी को भी आगे बढ़ाया जाएगा। और भी लोग आएंगे। और भी फिल्में बनेंगी कॉप यूनिवर्स में।' अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शेट्टी किस दिन से 'सिम्बा 2' पर काम करते हैं।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'सिम्बा' को साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और आशुतोष राणा अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार किया था। अब फैन्स भी 'सिम्बा 2' को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म 'सिंघम अगेन' थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article