Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) ने परफॉर्म किया। रिहाना ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया। रिहाना का भारत में ये पहला परफॉर्मेंस था। अंबानी परिवार के इस सेलिब्रेशन में बॉलीवड, स्पोर्ट्स के स्टार्स समते कई बिजनेसमैन भी शामिल हुए हैं। रिहाना ने इस कॉन्सर्ट में अपने हिट सॉन्ग गाए और अपनी टीम के साथ परफॉर्म किया। पॉप सिंगर के परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रिहाना ने चप्पल नहीं पहनी है। वो नंगे पैर परफॉर्म कर रही हैं।
जानें रिहाना ने क्यों किया नंगे पैर परफॉर्म
रिहाना ने 1200 गेस्ट के सामने नंगे पैर परफॉर्म किया। वहां मौजूद एक शख्स ने बताया कि सिंगर ने 40 मिनट तक नंग पैर परफॉर्म किया जो भारतीय संस्कृति को श्रद्धांजलि है। उन्होंने अपने परफॉर्मेंस के दौरान कपड़े भी नहीं बदलें बस आखिरी में पिंक कलर की टोपी पहनी ली। उनकी परफॉर्मेंस के दौरान भी भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान साफ-साफ नजर आया। रिहाना ने अपने परफॉर्मेंस और एयरपोर्ट लुक के दौरान वेस्टर्न कपड़े नहीं पहनें। सिंगर ने इन बातों का ध्यान रखा था।
रिहाना के इस जेश्चर ने लोगों का दिल जीत लिया। फैंस रिहाना को क्वीन बता रहे हैं। पॉप सिंगर ने एयरपोर्ट पर अपने फैंस से गले मिली। इतना ही नहीं रिहाना ने पैपराजी के साथ भी फोटो खिंचवाईं। उन्होंने कहा कि वो भारत आकर खुश हैं। वो दोबारा भारत जरूर लौंटेगी। रिहाना के साथ उनकी टीम भी नजर आई।
