बॉलीवुड

Anant-Radhika की कॉकटेल पार्टी में रिहाना ने जाह्नवी कपूर संग मटकाई कमरिया, Zingaat पर जमकर लगाए ठुमके

Rihanna Dance With Janhvi Kapoor On Zingaat: मशहूर पॉपस्टार रिहाना ने बीते दिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की कॉकटेल पार्टी में समा बांध दिया था। खास बात तो यह है कि उन्होंने भारतीय गाने पर भी डांस किया। एक वीडियो में वह जाह्नवी कपूर संग डांस करती दिखाई दीं।

Image

रिहाना ने जाह्नवी कपूर संग किया डांस

Rihanna Dance With Janhvi Kapoor On Zingaat: मशहूर पॉपस्टार रिहाना ने अपने गानों से हमेशा ही लोगों का दिल जीतती आई हैं। बीते दिन रिहाना ने मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में भी परफॉर्म किया। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से रात में चार चांद लगा दिया था। खास बात तो यह है कि रिहाना (Rihanna) ने बॉलीवुड सितारों के साथ भी जमकर डांस किया। हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पॉप स्टार रिहाना के साथ ठुमके लगाती दिखाई दीं।

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर हुआ ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। साथ ही वीडियो को अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। जाह्नवी कपूर ने रिहाना (Rihanna) संग वीडियो साझा करते हुए लिखा, "ये महिला देवी है, रुको अब अलविदा।" वीडियो में दोनों 'जिंगाट' गाने पर ठुमके लगाते दिखाई दिये। इस दौरान जाह्नवी कपूर की खुशी तो सातवें आसमान पर थी ही, वहीं रिहाना की मुस्कान ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके चेहरे पर एक्साइटमेंट साफ झलक रही है।

बता दें कि रिहाना (Rihanna) की सादगी लोगों को खूब पसंद आ रही है। अनंत-राधिका की शादी में परफॉर्मेंस देने के बाद रिहाना एयरपोर्ट पर आईं। वहां भी उन्होंने सबके साथ खूब फोटोज क्लिक कराई, चाहे वह सिक्योरिटी स्टाफ हों या फिर पैपराजी। रिहाना के इस अंदाज के लिए लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने तो ये भी लिखा, "बॉलीवुड स्टार को इनसे कुछ सीखना चाहिए।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article