Anant-Radhika Pre-Wedding: दमदार परफॉर्मेंस के बाद Rihanna ने की वापसी, भारतीय फैंस संग दिल खोलकर दिये पोज

Rihanna Back To Airport After Hit Performance: मशहूर पॉपस्टार रिहाना ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में समा बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। परफॉर्मेंस के बाद वह एयरपोर्ट वापिस लौटीं और उन्होंने फैंस संग जमकर पोज दिये।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 2 2024, 09:06 IST
रिहाना की तस्वीरें हुईं वायरलImage Credit : Instagram01 / 10

रिहाना की तस्वीरें हुईं वायरल

Rihanna Back To Airport After Hit Performance: देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी का आगाज हो चुका है। बीती रात पॉपस्टार रिहाना ने भी अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने दमदार परफॉर्मेंस से स्टेज हिलाकर रख दिया। परफॉर्मेंस के बाद रिहाना ने वापसी के लिए उड़ान भरी। हैरत की बात तो यह है कि रिहाना ने पैपराजियों को जमकर पोज दिये। उन्होंने वहां मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ के साथ तो पोज दिये ही, साथ ही पैपराजियों के गले में हाथ डालकर भी फोटोज क्लिक कराईं। इससे जुड़ी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन फोटोज पर-

दमदार परफॉर्मेंस के बाद एयरपोर्ट पर लौटीं रिहानाImage Credit : Instagram02 / 10

दमदार परफॉर्मेंस के बाद एयरपोर्ट पर लौटीं रिहाना

रिहाना ने दमदार परफॉर्मेंस देने के बाद एयरपोर्ट पर वापसी की। यहां उनके इंतजार में फैंस और पैपराजी मौजूद थे, जिन्होंने उनके आते ही जमकर तस्वीरें लीं।

रिहाना के अंदाज ने बटोरीं सुर्खियांImage Credit : Instagram03 / 10

रिहाना के अंदाज ने बटोरीं सुर्खियां

रिहाना एयरपोर्ट पर पिंक आउटफिट में दिखाई दीं, वहीं उनके गले में स्काई ब्लू स्कार्फ था। पैपराजियों के कहने पर उन्होंने सोलो पोज जमकर दिये।

कमर पर हाथ रख इतराईं रिहानाImage Credit : Instagram04 / 10

कमर पर हाथ रख इतराईं रिहाना

रिहाना ने कमर पर हाथ रखकर भी खूब पोज दिये। उनका अंदाज और सादगी देख भारतीय फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में रिहाना ने हिला दिया था स्टेजImage Credit : Instagram05 / 10

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में रिहाना ने हिला दिया था स्टेज

रिहाना ने अनंत राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में अपने धुआंधार परफॉरमेंस से स्टेज पर आग लगा दी थी। उन्होंने मुकेश अंबानी व नीता अंबानी संग भी स्टेज शेयर किया।

सिक्योरिटी स्टाफ संग दिखीं रिहानाImage Credit : Instagram06 / 10

सिक्योरिटी स्टाफ संग दिखीं रिहाना

रिहाना ने एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी स्टाफ संग भी जमकर पोज दिये। इस दौरान रिहाना की मुस्कान देखने लायक रही। वहीं सिक्योरिटी स्टाफ भी बेहद खुश दिखे।

पैपराजियों के गले में हाथ डाल रिहाना ने क्लिक कराई फोटोजImage Credit : Instagram07 / 10

पैपराजियों के गले में हाथ डाल रिहाना ने क्लिक कराई फोटोज

रिहाना की सादगी ने तब और फैंस का दिल जीत लिया। जब उन्होंने पैपराजियों के गले में हाथ डालकर फोटोज क्लिक कराईं। लोग उनके इस अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे।

फैंस ने बांधे रिहाना की तारीफों के पुलImage Credit : Instagram08 / 10

फैंस ने बांधे रिहाना की तारीफों के पुल

रिहाना का अंदाज देख कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि इनसे बॉलीवुड वालों को सीखने की जरूरत नहीं है। रिहाना का कूल अंदाज भारतीय फैंस को और भी दीवाना बना गया।

बेहद खुश दिखी रिहाना की टीमImage Credit : Instagram09 / 10

बेहद खुश दिखी रिहाना की टीम

रिहाना के साथ-साथ उनकी टीम भी खूब एंजॉय करती नजर आई। एयरपोर्ट पर सबने एक साथ चेहरे पर मुस्कान लेकर फोटोज क्लिक कराई।

रिहाना की टीम ने लगाए 'इंडिया-इंडिया' के नारेImage Credit : Instagram10 / 10

रिहाना की टीम ने लगाए 'इंडिया-इंडिया' के नारे

रिहाना की टीम से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे साथ में पोज देते नजर आए। वीडियो में 'इंडिया इंडिया' के खूब नारे भी लग रहे थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!