बॉलीवुड

'मैं महादेव की कसम खाकर...' अपने 'होम फ्रॉम वर्क' वाले बयान पर Ravi Kishan ने तोड़ी चुप्पी

Ravi Kishan Video:हाल ही में रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्क फ्रॉम होम वाले संदेश के बारे में बात करते हुए गलती से होम फ्रॉम वर्क बोल दिया था। अब रवि किशन ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

रवि किशन ने कही ये बात (pic credit-instagram)

Ravi Kishan Video: स्टार एक्टर और सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में रवि किशन ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के वर्क फ्रॉम होम वाले संदेश के बारे में बात करते हुए गलती से होम फ्रॉम वर्क बोल दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनपर मीम्स बनाने लगे। इस बीच रवि किशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो इसपर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...(ये भी पढ़ें-Maa Behen' की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, माधुरी-तृप्ति संग दिखेंगे Ravi Kishan)

रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी

रवि किशन हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म मां बहन के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा भी मौजूद थीं। मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे फिर से वायरल होने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया। रवि किशन ने कहा, ''मैं महादेव की कसम खाकर कहता हूं, मुझे नहीं पता मैं क्यों वायरल हो जाता हूं। मैंने 'होम फ्रॉम वर्क' बोल दिया, पहले 'जल्दी द लेट' बोल दिया था। मैं संसद जा रहा था, 'वर्क फ्रॉम होम' बोलना था लेकिन मुंह से 'होम फ्रॉम वर्क' निकल गया।'' उन्होंने आगे कहा कि यह एक आम इंसानी गलती थी। रवि बोले, 'लोग मुझे ऐसे देखते हैं जैसे मैं किसी दूसरी दुनिया से आया हूं। मैं भी इंसान हूं और आपकी तरह गलतियां करता हूं। लेकिन लोग मुझे इतना वायरल क्यों कर देते हैं, ये मुझे समझ नहीं आता।'

चर्चा में रहते हैं रवि किशन

रवि किशन ने मजाकिया अंदाज में आगे कहा, 'मेरी पार्टी के लोग भी मुझसे पूछते हैं कि आप करते क्या हो? मेरे सीनियर्स भी यही पूछते हैं। मुझे खुद नहीं पता, लेकिन ये फिल्म भी वायरल होने वाली है।' उन्होंने कहा कि मां बहन में शानदार स्टारकास्ट और मजेदार कहानी है, इसलिए फिल्म जरूर चर्चा में रहेगी। आखिर में उन्होंने हंसते हुए कहा, 'और मैं भी हूं, मुझे तो बस आना है और वायरल होना है।' बताते चलें कि रवि किशन ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी तक में काम किया है। यूपी-बिहार के लोग उन्हें खूब प्यार देते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article