बॉलीवुड

'Sikandar' की असफलता के बाद हुई आलोचना पर Rashmika Mandanna ने दिया बयान, बोलीं 'मुझे भी चीजें प्रभावित...'

Rashmika Mandanna on Sikandar Failure: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने बताया कि एक्टिंग कभी भी उनकी लाइफ का हिस्सा नहीं थी। इस दौरान एक्ट्रेस फिल्म 'सिकंदर' के बॉक्स ऑफिस पर फेल होने के बाद हुई आलोचना और नकारात्मक प्रतिक्रिया पर भी रिएक्शन दिया है।

Image

Rashmika Mandanna on Sikandar Failure

Rashmika Mandanna on Sikandar Failure: साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड की फिल्मों में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) खूब धमाल मचा रही हैं। रश्मिका मंदाना ज्यादातर पैन-इंडिया मूवीज में काम कर रही हैं। यही वजह है कि हर गुजरते दिन के साथ दुनिया भर में रश्मिका मंदाना की फैन्स फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। कुछ दिनों पहले रश्मिका मंदाना को सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था, जो ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में फैन्स ने सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को पसंद तो किया लेकिन 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल नहीं रही। ऐसे में अब रश्मिका मंदाना ने 'सिकंदर' (Sikandar) के फ्लॉप होने बाद आलोचना, नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने अपना रिएक्शन दिया है।

ईटाइम्स से बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने कहा कि एक्टिंग कभी भी उनकी लाइफ का हिस्सा नहीं थी। उन्होंने कहा, 'एक्टिंग कभी भी मेरे प्लान में नहीं था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन एक्टर बनूंगी। अब मैं शुक्रगुजार हूं कि ये दिन मेरी लाइफ आया।' इसके बाद उन्होंने बताया कि आलोचना और नकारात्मक से एक्ट्रेस को बहुत फर्क पड़ता है।

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं भी इंसान हूं और ये चीजें मुझे प्रभावित करती हैं। हालांकि मैं उन दिनों को याद कर भी खुश होती हूं कि कई लोग मेरी लाइफ ऐसे भी हैं, जिन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है। यह बात मैं पहले भी बोल चुकी हूं कि ये चीजें कभी मेरी लाइफ के प्लान में नहीं थीं। मैं कुछ तो सही किया होगा जो आज मैं इस मुकाम पर हूं।' इसके अलावा रश्मिका मंदाना ने यह भी कहा कि वो हमेशा नया सीखने की कोशिश करती हैं और सोचती हैं कि वो हर समय कुछ अच्छा कर सकें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article