बॉलीवुड

'धुरंधर' से लीक हुआ रणवीर सिंह-संजय दत्त का धांसू लुक, लोगों ने बताया 'एनिमल' और 'पद्मावत' की कॉपी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 2, 2025, 09:57 PM IST

Ranveer Singh Dhurandhar Look: एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म धुरंधर के शूटिंग सेट से अभी हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें रणवीर सिंह और संजय दत्त के लुक की झलक देखने को मिल रही है।

Image

Ranveer Singh Sanjay Dutt Dhurandhar Look

Ranveer Singh Dhurandhar Look: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रणवीर सिंह की फिल्म डॉन 3 (Don 3) से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। इसी बीच रणवीर सिंह की एक और अपकमिंग फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इस फिल्म से जुड़ा अभी हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म से रणवीर सिंह का पहला लुक सामने आया है। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं फिल्म धुरंधर से सामने आया रणवीर सिंह का लुक कैसा है।

'धुरंधर' से लीक हुआ रणवीर सिंह का लुक

एक्टर रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म धुरंधर की शूटिंग में व्यस्त हैं और अब इसका एक वीडियो लीक होकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में रणवीर का लुक उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म पद्मावत (Padmaavat) के अलाउद्दीन खिलजी की याद दिला रहा है। लंबे बाल, दाढ़ी, और खाकी कुर्ते में रणवीर का रफ-टफ अंदाज देख फैंस दीवाने हो गए। रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त का लुक भी सेट से लीक हो गया है। इस वीडियो को सोशस मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। साथ ही साथ सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) बना रहे हैं। 'धुरंधर' में संजय दत्त (Sanjay Dutt) और आर. माधवन (R. Madhavan), भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं रणवीर सिंह का ये वीडियो।

इन फिल्मों की भी है चर्चा

वर्क फ्रंट पर रणवीर सिंह साल 2024 में फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) कैमियो करते नजर आए थे। इस कैमियो को खूब तारीफ मिली। रणवीर सिंह फिल्म डॉन 3 में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ और 'सिम्बा 2' (Simmba 2) में भी नजर आएंगे। फिल्म धुरंधर से लीक हुए रणवीर सिंह के लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article