बॉलीवुड

फर्जी निकली Ranveer Singh के 'राक्षस' से बाहर होने की खबर, शुरू कर चुके हैं फिल्म की शूटिंग

रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म राक्षस को लेकर बज बना हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा कर रहे हैं। खबर आई थी कि एक्टर ने इस फिल्म को क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से छोड़ दिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, ये खबर गलत है। एक्टर अभी भी इस बिग बजट प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

Image

Prasanth Verma and Ranveer Singh (Credit Pic: Instagram)

एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) वर्स्टाइल एक्टर में से एक हैं। एक्टर हनुमान डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की अपकमिंग फिल्म राक्षस को लेकर चर्चा में है। हाल ही में खबर आई थी कि एक्टर ने इस फिल्म को छोड़ दिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर ने इस फिल्म को नहीं छोड़ा है। प्रशांत वर्मा की टीम ने इस बात को कंफर्म किया है। एचटी की रिपोर्ट में सूत्र ने कहा कि प्रशांत वर्मा और रणवीर सिंह के बीच में किसी तरह का कोई क्रिएटिव डिफ्ररेंस नहीं है।

प्रशांत वर्मा की फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह

एक्टर प्रशांत वर्मा की अगली फिल्म में नजर आएंगे। इतना ही नहीं एक्टर ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। सोर्स ने कहा, एक्टर ने मंगलवार सुबह 4 बजे तक शूटिंग की थी। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग हो गई है। हमुमान जयंती के दिन फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर की फिल्म का नाम राक्षस है। ये फिल्म जून 2024 में फ्लोर पर आएगी। रणवीर ने हैदराबाद में फिल्म के पोस्टर की शूटिंग कर दी है। मेकर्स जल्द इस प्रोजेक्ट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने वाले हैं।

राक्षस में रणवीर के साथ कई एक्टर्स नजर आ सकते हैं। ये एक बिग बजट मूवी है। राक्षस एक पीरियड ड्रामा मूवी है। इस फिल्म के विजन से एक्टर काफी इंप्रेस है। एक्टर इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। प्रशांत वर्मा को फिल्म हनुमान के लिए फेम मिला। फिल्म में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। राक्षस के अलावा एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। एक्टर डॉन 3 के अलावा आदित्य धर की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article