बॉलीवुड

क्या प्रेग्नेंट हैं Katrina Kaif? लंदन में पति विक्की कौशल रख रहे हैं ख्याल

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। कपल के बारे में जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। इन दिनों विक्की और कैटरीना लंदन में वेकेशन मना रहे हैं। कपल के वेकेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Vicky Kaushal and Katrina Kaif (credit Pic: instagram)

Vicky Katrina Viral Video: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के पॉवर कप्लस में से एक हैं। कपल की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। इन दिनों विक्की और कैटरीना लंदन में वेकेशन मना रहे हैं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विक्की और कैटरीना रोड के किनारे एक-दूसरे का हाथ थामे हुए चल रहे हैं। वायरल वीडियो पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक तरफ जहां लोग दोनों की प्राइवेसी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। दूसरी तरफ कैटरीना की प्रेग्नेंसी की खबरें एक बार फिर चर्चा में है।

वीडियो में विक्की कैजुअल आउटफिट में नजर आए। वहीं, कैटरीना ओवर साइज ब्लैक कोट पहने हुए दिखाई दी। विक्की अपनी पत्नी को भीड़ से बचाते हुए उनका हाथ थामे हुए नजर आए।

क्या प्रेग्नेंट हैं कैटरीना

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि कैटरीना प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस ब्लैक कोट से अपना बेबी बंप छुपा रही हैं। एक यूजर ने लिखा, विक्की बहुत ही प्रोटेक्टिव हसबैंड है। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या कैटरीना प्रेग्नेंट है। तीसरे यूजर ने लिखा, विक्की एक जेंटलमैन है। कैटरीना ने अपना 36वां जन्मदिन भी लंदन में सेलिब्रेट किया था। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे की कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वो अपने फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दी थी। विक्की और कैटरीना ने 9 दिसंबर को 2021 में शादी की थी।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की सैम बहादुर में नजर आए थे। एक्टर की फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म छावा की शूटिंग में बिजी थे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article