Ranveer Singh Reaction on Deepika Entry in AA22xA6: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और डायरेक्टर अटली (Atlee) की मेगा फिल्म AA22xA6 में धमाकेदार एंट्री की है। इस फिल्म से जुड़ा मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण धांसू अंदाज में दिखाई दीं। दीपिका पादुकोण का ये फिल्म एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायर हो रहा है। अल्लू अर्जुन की फिल्म का हिस्सा बनने के बाद से दीपिका पादुकोण काफी चर्चा में भी बनी हुई है। दीपिका पादुकोण की फिल्म में एंट्री से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। अब इसको लेकर दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी रिएक्शन दिया है।
रणवीर सिंह ने दिया ये रिएक्शन
दीपिका पादुकोण का नाम एक के बाद एक फिल्मों से जुड़ रहा है। दीपिका पादुकोण ने अभी हाल ही में अल्लू अर्जुन अपकमिंग फिल्म AA22xA6 में एंट्री मारी है। इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। फैंस के बाद अब दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह ने भी इसको लेकर रिएक्शन दिया है। रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण द्वारा शेयर की गई वीडियो पर कमेंट करते हुए खूब प्यार लुटाया है। रणवीर सिंह ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा 'Whuoa!' रणवीर सिंह का ये रिएक्शन लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे दीपिका-रणवीर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस वीडियो के साथ-साथ अपनी अपकमिंग मूवीज को लेकर भी सुर्खियों में है। रणवीर सिंह इन इन दिनों फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वो डॉन 3 (Don 3) में भी धमाल मचाने वाले हैं। तो वहीं दीपिका पादुकोण शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म किंग (King) और कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) के सीक्वल में गर्दा उड़ाने वाली हैं।
