बॉलीवुड

OMG... बंद हो गई Ranveer Singh की 100 करोड़ी Anniyan Remake!! डायरेक्टर Shankar ने उठाया चौंकाने वाला कदम

Anniyan Remake is not happening: लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह स्टारर अन्नियन रीमेक को डायरेक्टर शंकर ने ठंडे बस्ते में डालने का फैसला लिया है। डायरेक्टर शंकर रणवीर सिंह के साथ तमिल साहित्य के मशहूर नोबेल वेलपरी पर आधारित एक बिग बजट फिल्म सीरीज बनाएंगे, जो तीन भागों में रिलीज होगी।

Image

OMG... बंद हो गई Ranveer Singh की 100 करोड़ी Anniyan Remake!! डायरेक्टर Shankar ने उठाया चौंकाने वाला कदम

Anniyan Remake is not happening: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि उन्होंने साउथ डायरेक्टर शंकर के साथ अन्नियन रीमेक के लिए हाथ मिलाया है। डायरेक्टर शंकर (Shankar) की अन्नियन साउथ में बड़ी हिट रही थी, जिसे वो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ हिन्दी में रीमेक करने वाले थे लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो शंकर ने यह मूवी बंद करने का फैसला लिया है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि रणवीर सिंह और शंकर ने साथ में काम करने का फैसला त्याग दिया है तो आप पूरी तरह से गलत हैं। असल में ये दोनों अन्नियन रीमेक नहीं बल्कि एक मेगा बजट फिल्म सीरीज के लिए हाथ मिलाने वाले हैं, जो तीन भागों में रिलीज होगी।

यह तो आप जानते ही हैं कि बाहुबली सीरीज के बाद से ही साउथ के डायरेक्टर्स मेगा बजट फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। डायरेक्टर शंकर भी एक बिग बजट पैन इंडिया फिल्म बनाना चाहते थे, जिसमें वो इस जनरेशन के सुपरस्टार के साथ काम करने की सोच रहे थे। जब रणवीर सिंह ने उनके साथ काम करने के लिए हां कह दी तो उन्होंने अपना प्लान थोड़ा बदला और फैसला लिया कि वो तमिल साहित्य की मशहूर कहानी वेलपरी पर आधारित एक फिल्म बनाएंगे, जिसमें रणवीर सिंह को मुख्य किरदार के लिए साइन करेंगे। रणवीर सिंह ने भी इस प्रोजेक्ट के लिए हां कह दी है।

बंद हो गई Ranveer Singh की 100 करोड़ी Anniyan Remake

बंद हो गई Ranveer Singh की 100 करोड़ी Anniyan Remake

बाहुबली सीरीज से भी बड़ी होगी रणवीर सिंह की ये फिल्म सीरीज

पिंकविला की लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म सीरीज का स्तर बाहुबली सीरीज से भी बड़ा होगा। शंकर ने वेलपरी की कहानी को तीन भागों में बनाने का फैसला लिया है, जिसका स्क्रीनप्ले पूरा हो चुका है। इस फिल्म को वो अगले साल के मध्य तक शुरू करेंगे। फिल्म में दर्शकों को बाहुबली सीरीज से भी शानदार वीएफएक्स देखने को मिलेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article