Arjun Kapoor and Ranveer Singh Video: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) और रोहन ठक्कर ने हाल ही में शादी की की है। बीती रात अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स पहुंचे। इस लिस्ट में बॉबी देओल (Bobby Deol) से लेकर रेखा तक के नाम शामिल है। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस बीच वेडिंग रिसेप्शन से एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-7 जन्मों के लिए एक हुए Anshula Kapoor-Rohan Thakkar, सामने आई पिक्स)
रणवीर सिंह ने लूट ली महफिल
इस बीच सोशल मीडिया पर रिसेप्शन के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में रणवीर सिंह भी पार्टी में शामिल होते दिखाई दिए। हालांकि उन्होंने रेड कार्पेट पर पोज नहीं दिया, लेकिन उनकी मौजूदगी ने फैंस को खुश कर दिया। 'डॉन 3' विवाद के बाद रणवीर की यह कम ही देखने वाली सार्वजनिक मौजूदगी मानी जा रही है। एक वायरल वीडियो में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर स्टेज पर जमकर डांस करते नजर आए। उस समय हिमेश रेशमिया अपना सुपरहिट गाना 'मुझको याद सताए तेरी' गा रहे थे। गाना खत्म होने पर हिमेश ने अनिल कपूर की तरफ देखकर "झक्कास" भी कहा, जिसके बाद माहौल और भी शानदार हो गया।
अर्जुन कपूर ने मचाया धमाल
एक दूसरे वीडियो में अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर भी हिमेश रेशमिया के गानों पर डांस करते नजर आए। वहीं एक और वायरल वीडियो में अर्जुन और रणवीर की जोड़ी फिर से देखने को मिली, जब रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने 'तूने मारी एंट्रियां' गाने पर शानदार डांस किया। रिसेप्शन और कॉकटेल पार्टी के लिए अंशुला कपूर ने लाल रंग की फ्यूजन ड्रेस पहनी थी, जबकि रोहन ठक्कर ब्लैक और गोल्ड आउटफिट में नजर आए। दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई। बता दें कि अंशुला ने अपने लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "कॉकटेल पार्टी के लिए मैं लाल रंग पहनना चाहती थी। शादी के बाद मेरी पहली शाम थी और मुझे लगा कि सिंदूरी लाल रंग से बेहतर कोई दूसरा रंग नहीं हो सकता।' बताते चलें कि रोहन ठक्कर और अंशुला काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। अब दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया है।
