Ranveer Singh-Thalapathy Vijay Join Hands: बॉलीवुड एक्ट्रेस रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'सर्कस' (Cirkus) 23 दिसंबर को क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स ने 2 दिसंबर के दिन फिल्म का ट्रेलर बड़े ही ग्रैंड तरीके से लॉन्च किया था। ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों ने इसकी खूब तारीफ की। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) से साउथ सिनेमा के उन सितारों के बारे में पूछा गया जिनके साथ वह काम करना चाहते हैं। रोहित शेट्टी ने जवाब देते हुए कहा कि वह तमिल इंडस्ट्री से रजनीकांत, सूर्या, अजीत, विजय और कार्थी के साथ काम करना पसंद करेंगे।
बातचीत के दौरान रोहित शेट्टी यह भी पूछा गया कि क्या वह रणवीर सिंह और थलापति विजय के साथ एक फिल्म के लिए टीम बनाना चाहेंगे। रोहित शेट्टी ने इस सवाल पर रिएक्शन देते हुए कहा कि रणवीर सिंह और विजय दोनों ही बेहतरीन डांसर हैं। ऐसे में दोनों एक्टर्स के साथ काम करना बेहद दिलचस्प होगा। रोहित शेट्टी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने की लगी कि निर्देशक जल्द ही दोनों एक्टर्स के साथ फिल्म बना सकते हैं। रोहित शेट्टी और थलापति विजय को एक साथ बड़े परदे पर देखने का फैन्स का सपना अब सच होता नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले 2022 में रणवीर सिंह ने विजय की 'मास्टर' को अपनी पसंदीदा फिल्म बताया था। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। चेन्नई में एक इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने फिल्म के वायरल गाने 'वाथी कमिंग' पर डांस भी किया था। अब देखना बाकी है कि रणवीर सिंह और थलापति विजय कब और किस फिल्म के लिए हाथ मिलाते हैं। फिल्म 'सर्कस' की बात करें तो रणवीर सिंह पहली बार डबल रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी।
