बॉलीवुड

शादी के बाद पहली बार पत्नी लिन संग स्पॉट हुए रणदीप हुड्डा, एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले नजर आया कपल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 1, 2023, 10:49 AM IST

Randeep Hooda- Lin Laishram Airport: रणदीप हुड्डा ने 29 नवंबर को लिन लैशराम संग मणिपुर में सात फेरे लिए। कपल ने मणिपुर के पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी की। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। शादी के बाद पहली बार कपल मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आया।

Image

Randeep - lin (credit pic: instagram)

Randeep Hooda- Lin Laishram Spotted Airport: रणदीप हुड्डा अपनी पत्नी लिन लैशराम संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। कपल शादी के बाद पहली बार साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आया। रणदीप ने लिन संग एयरपोर्ट पर जमकर पोज दिए। कपल एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में दिखाई दिया। कपल की एयरपोर्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस न्यूली वेड कपल को शादी की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

एयरपोर्ट पर रणदीप व्हाइट कलर के शर्ट और पैंट में नजर आए। वहीं, लिन रेड कलर के सूट- सलवार में दिखाई दीं। लिन ने अपने लुक को मिनमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। लिन ने गले में मंगलसूत्र पहना था। लेकिन उनकी मांग में सिंदूर नहीं था।

रणदीप- लिन एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

कपल मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल पर हाथों में हाथ डाले नजर आया। एक्टर ने लिन संग मणिपुर में शादी की। कपल ने शादी में मणिपुर का पारंपरिक आउटफिट पहना था। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। कपल जल्द मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देगा। इस पार्टी में बॉलीवुड के सितारों को भी इनवाइट किया गया है। एक्टर की शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही नजर आए थे। रणदीप और लिन लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे। फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article