बॉलीवुड

Animal Celebs Review: आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की Animal को बताया ‘खतरनाक’, बॉलीवुड सितारों ने बांधे तारीफों के पुल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 1, 2023, 10:04 AM IST

Animal Celebs Review: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल आज रिलीज हो गई है। एनिमल की एक स्क्रीनिंग कल रात को आयोजित की गई है। जिसके बाद आलिया भट्ट ने फिल्म को लेकर एक कमेंट किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

IMG (Social Media)

Animal Celebs Review: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) को लेकर दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म 1 दिसंबर 2023 यानी आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। फिल्म की रिलीज से पहले एनिमल की एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई है, जिसमें आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट, ओरी और बॉबी देओल के परिवार से लेकर कई सितारे नजर आए हैं। एनिमल की एक स्क्रीनिंग कल रात को आयोजित की गई है। जिसके बाद आलिया भट्ट ने फिल्म को लेकर एक कमेंट किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मूवी की स्क्रीनिंग में आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ पहुंची हैं।

इस बीच वह रश्मिका मंदाना संग गले मिलते भी नजर आ रही हैं। रणबीर कपूर की फिल्म को लेकर आलिया का एक कमेंट पूरी मूवी को डिफाइन कर रहा है। आइए सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

रणबीर कपूर की एनिमल को आलिया ने बताया खूंखार

आलिया भट्ट जब फिल्म देखकर वापस लौटती नजर आ रही थीं जो पैपरानी ने उनसे फिल्म के बारे पूछा। जिसपर जवाब देते हुए आलिया ने कहा, 'खूंखार' आलिया के इस कमेंट से भी साफ हो गया है कि यह फिल्म काफी डार्क है। इसी वजह से फिल्मों को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकिट दिया है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर फैंस के अच्छे रिव्यू सामने आ रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article