बॉलीवुड

Randeep Hooda 47 वर्ष की उम्र में चढ़ेंगे घोड़ी, गर्लफ्रेंड लिन लैशराम संग मणिपुर में इस दिन लेंगे फेरे

Randeep Hooda Announces Wedding With Lini Laishram: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। वहीं अब वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिनी लैशराम के साथ शादी का ऐलान किया है।

Image

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने किया शादी का ऐलान

Randeep Hooda Announces Wedding With Lini Laishram: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों को हैरान किया है। रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की एक्टिंग के लोग भी खूब दीवाने हैं। लेकिन इस बार रणदीप हुड्डा अपने करियर से इतर निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, रणदीप हुड्डा 47 वर्ष की उम्र में घोड़ी चढ़ने के लिए तैयार हैं। वह लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम (Lin Laishram) को दुल्हन बनाएंगे। खास बात तो यह है कि रणदीप हुड्डा ने अपनी शादी का ऐलान भी कर दिया है।

रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने गर्लफ्रेंड लिन लैशराम (Lin Laishram) के साथ अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि वे 29 नवंबर को फेरे लेने जा रहे हैं। रणदीप हुड्डा ने अपनी शादी के सिलसिले में लिखा, "महाभारत में जहां अर्जुन ने मणिपुर की राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की थी, वहीं हम अपने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी और उनके आशीर्वाद के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हमें इस बात को साझा करने में बहुत ही खुशी हो रही है कि हमारी शादी 29 नवंबर को मणिपुर की राजधानी इंफाल में होगी और रिसेप्शन मुंबई में होगा। जैसे कि हम अपनी जिंदगी के नए सफर को शुरू करने के लिए तैयार हैं, हमें आपके आशीर्वाद और प्यार की बहुत जरूरत है।"

रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम (Lin Laishram) से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि शादी पूरे रीति-रिवाजों के साथ होने वाली है। रणदीप और लिन की शादी में मणिपुर की परंपराओं का तड़का भी देखने को मिलेगा। मणिपुरी खाने से लेकर मणिपुरी लोकगीत का अनुभव करने का भी मौका मिलेगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article