बॉलीवुड

Ranbir Kapoor स्टारर 'एनिमल' के मेकर्स पर Javed Akhtar ने फिर कसा तंज, 'बिगड़ैलों' से कर डाली तुलना

Makers of Ranbir Kapoor's Animal on Javed Akhtar: बीते साल रिलीज हुई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' (Animal) पर गीतकार-लेखक जावेद अख्तर ने एक बार फिर तंज कसा है। जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने फिल्म के बारे में बात करते हुए मेकर्स की तुलना 'बिगड़ैलों' से की है।

Image

Javed Akhtar and Ranbir Kapoor

Makers of Ranbir Kapoor's Animal on Javed Akhtar: साल 2023 में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से 'एनिमल' को शानदार रिव्यू मिले थे। एक तरफ जहां यह रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर सामने आई। वहीं दूसरी ओर कईयों ने फिल्म की खूब आलोचना की। इनमें से एक बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) भी थे, जिन्हें रणबीर कपूर की फिल्म बिलकुल भी पसंद नहीं आई थी।

गीतकार-लेखक जावेद अख्तर ने कई बार रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के प्रति नाराजगी जताई है। जावेद अख्तर ने एक बार 'एनिमल' के मेकर्स की तुलना उन लोगों से कर दी है, जो 'बिगाड़ने वाले' हैं'। जावेद अख्तर ने कहा कि समाज कभी भी एक तरह से नहीं रहता है हमेशा कुछ ना कुछ होता रहता है। किसी फिल्म की कहानियों के साथ उसमें विषय भी होना चाहिए, जो लोगों को समझ आए। कुछ सबप्लॉट अच्छे होते हैं और कुछ नहीं। गीतकार ने आगे बताया कि इस समाज में कई लोग ऐसे हैं जो इसे बदलने के लिए तेज कदम उठाते हैं और कई धीरे। 'एनिमल' जैसी फिल्में भी इस तरह की दुनिया में ही मौजूद हैं।

जावेद अख्तर ने फिल्म के टाइटल को लेकर अपनी राय नहीं रखी बल्कि जिन लोगों ने फिल्म देखी उनके बारे में बात की। उन्होंने आगे कहा, 'अगर 15 लोगों ने गलत वैल्यूज के साथ एक फिल्म बनाई है, अगर 10-12 लोग अश्लील गाने बनाते हैं तो प्रॉब्लम उसमें नहीं है। 140 करोड़ की आबादी में 15 लोग इसके खिलाफ हैं तो इससे क्या ही फर्क पड़ेगा। समस्या तब है जब ऐसी फिल्में सुपरहिट होती हैं।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article