बॉलीवुड

मर्यादा पुरुषोत्तम बनने के जिम में पसीना बहा रहे हैं Ranbir Kapoor, वायरल तस्वीर देख फैंस हुए उत्साहित

Ranbir Kapoor at Gym : अब रणबीर कपूर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि रणबीर अपनी फिल्म के लिए तैयारी कर रहे हैं। आपको दिखाते हैं ये तस्वीर

Image

Ranbir Kapoor at Gym

Ranbir Kapoor at Gym : रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नितेश तिवारी( Nitesh Tiwari) की रामायण में रणबीर भगवान राम का किरदार करने वाले हैं। वहीं फैंस के बीच फिल्म की अपडेट को लेकर उत्साह बना रहता है। आए दिन फिल्म से जुड़ी कोई न कोई अपडेट आती रहती है। वहीं अब रणबीर कपूर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि रणबीर अपनी फिल्म के लिए तैयारी कर रहे हैं। आपको दिखाते हैं ये तस्वीर

हाल ही में एक फिटनेस पेज ने रणबीर कपूर के हार्ड वर्कआउट सेशन की फोटो शेयर की है। इस पिक में रणबीर कपूर जमीन पर सिर और आसमान पर पैर करते हुए वर्कआउट कर रहे हैं। जैसे ही ये फोटो सामने आई फैंस के बीच चर्चा में बन गई। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि एनिमल स्टार भगवान राम के किरदार के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह फोटो आते ही इन्टरनेट पर छा गई। इससे पहले जब रणबीर क्लीन शेव में नजर आए थे तभी भी फैंस ने उनके इस लुक को रामायण का लुक कहा था। यह कितना सच है और कितना झूठ इसका पता तो तभी चलेगा जब मेकर्स फिल्म के घोषणा करेंगे।

बताते चले कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म "रामायण" में रणबीर कपूर के साथ सीता माता के किरदार में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आने वाली है। इसके अलावा खबरें हैं कि रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में होंगे और यश रावण का रोल कर सकते हैं। फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा जारी नहीं की गई है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article